गुरुवार को अगस्तमुनि क्रीड़ा मैदान में चार दिवसीय पुरुष ओपन वर्ग में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन।

गुरुवार को अगस्तमुनि क्रीड़ा मैदान में चार दिवसीय पुरुष ओपन वर्ग में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन।



{ तहलका यूके/रुद्रप्रयाग}

रुद्रप्रयाग।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं खेल विभाग के तत्वाधान में अगस्त्यमुनि के क्रीड़ा मैदान में चार दिवसीय पुरुष ओपन वर्ग में राज्य स्तरीय बालीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 12 जिलों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फाइनल मुकाबला जनपद टिहरी एवं चंपावत की टीमों के बीच खेला गया जिसमें टिहरी गढ़वाल ने चंपावत को 3-0 से शिकस्त देते हुए ट्राफी अपने नाम की।

          बालीबाॅल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर अपर्णा ढौंडियाल ने शिरकत करते हुए विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडियों ने उत्साह एवं खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है तथा उप विजेता खिलाडियों को इसमें मायूस होने की जरूरत नहीं है। सभी ने अनुशासित होकर अपनी खेल भावना का परिचय दिया है तथा आगे भी अपने खेलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा सभी खिलाडियों को अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए उन्हें विजय अवश्य हासिल होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयासरत है।

          इस अवसर पर कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण ने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरी खेल भावना के साथ खेलते हुए अनुशासन का परिचय दिया जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

          इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य ने कहा कि जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन एवं खेल विभाग के तत्वाधान में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बालीबाल पुरुष वर्ग ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ 16 जनवरी को मा. अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अमरदेई शाह द्वारा किया गया जिसमें 12 जनपदों की टीमों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया। प्रतियोतिगता का फाइनल मैच जनपद टिहरी एवं चंपावत की टीमों के बीच खेला गया जिसमें टिहरी गढ़वाल की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाग लेने वाले सभी खिलाडियों, मैच रैफरी एवं मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का बैंच अलंकृत व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।

           इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, उत्तराखंड बालीबाल संघ के सचिव हेम पुजारी, टिहरी टीम के कोच वरुण गैरोला, चंपावत के कोच हेम पाठक, व्यायाम शिक्षक विपिन रावत, मनमोहन भट्ट, ईश्वर चंद्र अवस्थी, महेंद्र कंडारी, नागेंद्र कंडारी, भगत गुसांई, व्यापार संघ अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष नवीन बिष्ट, हर्षवर्धन सिंह बिष्ट, एथलेटिक कोच मनोज चौहान, वरिष्ठ सहायक खेल विभाग टी.एस.राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में एक दिवसीय व्यावसायिक परामर्श एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 83 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    रुद्रप्रयाग। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की ओर से गुरुवार को रुद्रप्रयाग में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ पर आयुक्त अलर्ट, धामवार बनेगी क्राउड मैनेजमेंट की रणनीति।

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    कमरे में बंद था दरवाजा, अंदर मिला 32 वर्षीय युवक का शव…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम