जनपद प्रभारी मंत्री/पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बच्छणस्यूं पट्टी के क्षेत्रवासियों की सुनी समस्याएं,खाकरा में लगाया जनता दरवार।

जनपद प्रभारी मंत्री/पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बच्छणस्यूं पट्टी के क्षेत्रवासियों की सुनी समस्याएं,खाकरा में लगाया जनता दरवार।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे दुग्ध विकास व पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज दूसरे दिन ‘सरकार जनता के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत खांकरा में आयोजित कार बच्छणस्यूं पट्टी एवं स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा इंडेन गैस सर्विस की सेवा नहीं मिलने, खांकरा में कूड़े निस्तारण के उचित प्रबंधन की मांग, खांकरा पौड़ीखाल मोटर मार्ग निर्माण के दोरान कटिंग से निकले मलबे, मोटर मार्ग से गांव की पेयजल स्रोत क्षतिग्रस्त होने से गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। खांकरा निवासियों द्वारा अवगत कराया गया है कि सिरोहबगड स्लाडिंग के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग डायवर्ड हो रहा है जिससे कि खांकरा सहित बच्छणस्यूं क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग से कट जाएगा जिससे कि बायपास पुल बनाकर खांकरा को जोड़ने की मांग की गई। क्षेत्रवासियों ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए समाधान की मांग की। 

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें सरकार ग्रामीणों की समस्याओं का उचित निस्तारण तत्परता से किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उन समस्याओं का समाधान एक सप्ताह के भीतर निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जो गैस वितरण की समस्या से अवगत कराया गया है तथा संबंधित को जिलाधिकारी के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में गैस वितरण की कार्यवाही शीघ्र ही सुनिश्चित कराई जाएगी।

रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी ने प्रभारी मंत्री का जनपद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री के कुशल निर्देशन में जनपद विकास के पथ पर अग्रसर है तथा सरकार द्वारा बच्छणस्यूं पट्टी को दो सौगातें उपलब्ध कराई गई है जिसमें पलायन आयोग द्वारा बच्छणस्यूं पट्टी को चुना गया है तथा जलागम प्रबंधन परियोजना के तहत इस क्षेत्र को चुना गया है जिसमें 21 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिससे कि क्षेत्रवासियों को जलागम प्रबंधन का लाभ उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए एनआरएलएम के तहत महिला समूहों द्वारा बेकरी प्रोडक्ट के तहत बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को उचित प्रशिक्षण कराए जाने की बात कही गई जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका