जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली व थाना प्रभारियों की नियुक्ति सहित कुल 05 निरीक्षकों के दायित्वों में किया गया फेरबदल

जनपद रुद्रप्रयाग के कोतवाली व थाना प्रभारियों की नियुक्ति सहित कुल 05 निरीक्षकों के दायित्वों में किया गया फेरबदल



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहे 03 निरीक्षकों के अन्यत्र स्थानान्तरण होने व जनपद में 03 निरीक्षकों के आगमन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद के 01 कोतवाली व 02 थानों के प्रभार में फेरबदल कर आदेश जारी किये गये हैं। पुलिस लाइन में नियुक्त निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रौतेला कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किये गये हैं। पुलिस लाइन में नियुक्त निरीक्षक राकेन्द्र सिंह को गुप्तकाशी का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में नियुक्त निरीक्षक मुकेश चौहान को ऊखीमठ का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। अब तक थाना प्रभारी ऊखीमठ के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी को चुनाव प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गयी है। निरीक्षक मनोज नेगी को एसओजी, एएनटीएफ के साथ ही प्रभारी साइबर  व सर्विलांस सैल का दायित्व दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जारी किये गये तैनाती आदेश में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन से अवगत कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में सुलग रहा बड़ा मुद्दा,अधिवक्ता विवेक कठैत बोले–72 घंटे में कार्रवाई नहीं तो NGT का दरवाजा खटखटाएंगे..

    रुद्रप्रयाग जनपद में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर अब स्थानीय स्तर पर आंदोलन तेज हो गया है। युवा अधिवक्ता विवेक कठैत ने प्रशासन को…

    इजरायल–ईरान तनाव के बीच रुद्रप्रयाग प्रशासन सतर्क,खाड़ी देशों में फंसे लोगों की जानकारी देने को जारी हुए हेल्पलाइन नंबर…

    इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *