जंगल से आई चौंकाने वाली खबर,काकड़ के अवैध शिकार का खुलासा, एक साथ 14 लोग गिरफ्तार…

(रिपोर्ट:भूपेन्द्र भण्डारी/Tehelka uk न्यूज,रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के खांकरा रेंज अंतर्गत कूली गांव (बच्छणस्यूं) में काकड़ (बार्किंग डियर) के अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। उप वन संरक्षक रजत सुमन ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी के दौरान काकड़ का शव बरामद किया गया, साथ ही शिकार में प्रयुक्त हथियारों को भी जब्त कर लिया गया।

वन विभाग ने सभी आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित 2023) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई रेंजर संजय सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें डिप्टी रेंजर बी.एल. आर्या, फॉरेस्टर प्रतिभा पंवार और वन आरक्षी मनीष बलूनी सहित वन विभाग की टीम शामिल रही। उप वन संरक्षक रजत सुमन ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए विभाग प्रतिबद्ध है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष: गुलाबराय में इतिहास को किया याद, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    रुद्रप्रयाग, 26 जुलाई। रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक गुलाबराय में रविवार को आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *