इजरायल–ईरान तनाव के बीच रुद्रप्रयाग प्रशासन सतर्क,खाड़ी देशों में फंसे लोगों की जानकारी देने को जारी हुए हेल्पलाइन नंबर…

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने भी खाड़ी देशों में रह रहे जनपद के लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन या परिचित व्यक्ति इन देशों में रह रहा है या किसी प्रकार की समस्या में फंसा हुआ है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को तुरंत उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्तमान में इजरायल, ईरान सहित अन्य खाड़ी देशों में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए वहां रह रहे उत्तराखंड के नागरिकों, विशेषकर रुद्रप्रयाग जनपद के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से लोग अपने परिजनों की जानकारी साझा कर सकते हैं या उनकी कुशलक्षेम के बारे में सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यदि जनपद का कोई व्यक्ति रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य किसी उद्देश्य से इन प्रभावित देशों में रह रहा है और किसी प्रकार की समस्या में फंसा हुआ है तो उसका नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि ऐसे नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग की ओर से आपदा कंट्रोल रूम और जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जा सके।

संपर्क के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग का मोबाइल नंबर 8958757335 तथा दूरभाष 01364-233727 जारी किया गया है। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग के लिए मोबाइल नंबर 7579257572 तथा निरीक्षक एलआईयू रुद्रप्रयाग के लिए मोबाइल नंबर 9412939886 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में ये हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे और प्रशासन हर परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा रहेगा।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण