रुद्रप्रयाग में सुलग रहा बड़ा मुद्दा,अधिवक्ता विवेक कठैत बोले–72 घंटे में कार्रवाई नहीं तो NGT का दरवाजा खटखटाएंगे..

रुद्रप्रयाग जनपद में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर अब स्थानीय स्तर पर आंदोलन तेज हो गया है। युवा अधिवक्ता विवेक कठैत ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि रात्रि में होने वाली ब्लास्टिंग और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो वह इस पूरे मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में ले जाएंगे।

अधिवक्ता विवेक कठैत ने जिलाधिकारी को भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया है कि रेल परियोजना के निर्माण कार्यों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि अनुमति के विपरीत रात 10 बजे से तड़के 2 बजे तक ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे ग्रामीणों की नींद और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा निर्माण से निकलने वाले मलबे को नदियों में डंप किए जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे हिमालयी पारिस्थितिकी पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिसके कारण आसपास रहने वाले बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विवेक कठैत का कहना है कि यदि तय समय के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और जिम्मेदार कंपनियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और सोशल मीडिया पर भी विवेक कठैत को व्यापक समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र के पर्यावरण, वन्यजीवों और ग्रामीणों के हितों की आवाज बुलंद की है। कई स्थानीय लोगों ने इसे रुद्रप्रयाग के भविष्य और पर्यावरण की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है और प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण