जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली की सीमा में क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण।

जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली की सीमा में क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण।

(Tehelka uk. rudraprayag)

रुद्रप्रयाग।देर रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद चमोली की सीमा पर जनपद चमोली क्षेत्रान्तर्गत स्थान कमेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तकरीबन 60 से 70 मीटर पूरी तरह से वॉश आउट हो गया है। जिस कारण से यहॉं पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गयी है। आज प्रातः काल से ही जनपद रुद्रप्रयाग के स्तर से जनपद रुद्रप्रयाग वाले छोर पर खड़े सभी वाहनों को ऐहतियातन हटवा कर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह देकर सम्बन्धितों के गन्तव्य के लिए भिजवा दिया गया है। 

आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने स्वयं इस स्थल पर पहुंचकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता की गयी व अधीनस्थ चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। 

यहॉं पर मार्ग के खुलने में 2-3 दिनों से अधिक का समय लग सकता है, ऐसे में इस क्षेत्र में वाहनों का अनावश्यक रूप से खड़ा रहना उचित नहीं है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से जनपद में श्रीनगर की ओर से पहुंच रहे वाहन चालकों को इस सम्बन्ध में सूचित भी किया जा रहा है।

बद्रीनाथ हाईवे पर बाधित हुए इस मार्ग के विकल्प के रूप में रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए कलक्ट्रेट से सतेराखाल, दुर्गाधार, चोपता, मोहनखाल, पोखरी होते हुए कर्णप्रयाग या गोपेश्वर की ओर केवल छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त छोटे वाहनों के लिए कुण्ड, ऊखीमठ होते हुए चोपता, मण्डल गोपेश्वर मोटर मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है। अन्य वैकल्पिक मार्ग बीच-बीच में बाधित चल रहे हैं, जिस कारण वाहनों को इन मार्गों से नहीं भेजा जा रहा है।

वर्तमान में हो रही बारिश के चलते इन वैकल्पिक मार्गों के बाधित होने की सम्भावना के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्गों का उपयोग केवल दिन के समय किया जाना उचित होगा।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित