ईमानदार घोड़ा हॉकर और तत्पर पुलिस ने लौटाई श्रद्धालु की मुस्कान, सुरक्षित मिला नकदी भरा पर्स

रुद्रप्रयाग। घोड़ा हॉकर की ईमानदारी और रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर देवभूमि की मानवीय संवेदनाओं को जीवंत कर दिया। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान नई दिल्ली निवासी श्रद्धालु सत्यम मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा का पर्स भीमबली क्षेत्र में कहीं गिर गया था। यात्रा की भीड़भाड़ के बीच पर्स खोने से श्रद्धालु काफी परेशान हो गए, लेकिन कुछ ही देर बाद जो हुआ उसने उनका भरोसा और खुशी दोनों लौटा दिए।

दरअसल, यात्रा मार्ग पर सेवा दे रहे एक स्थानीय घोड़ा हॉकर को यह पर्स रास्ते में मिला। हॉकर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना किसी लालच के तत्काल पर्स को नजदीकी पुलिस चौकी भीमबली में जमा करा दिया। इसके बाद चौकी प्रभारी यशपाल सिंह और आरक्षी रामनारायण ध्यानी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने पर्स में रखे पहचान पत्रों और दस्तावेजों के आधार पर श्रद्धालु की पहचान कर उनसे संपर्क साधा और पर्स सुरक्षित होने की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर श्रद्धालु सत्यम मिश्रा चौकी भीमबली पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका पर्स उन्हें सकुशल सौंप दिया गया। पर्स में ₹4,500 की नकदी के साथ सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए।

श्रद्धालु ने स्थानीय घोड़ा हॉकर की ईमानदारी और रुद्रप्रयाग पुलिस की त्वरित एवं सहयोगात्मक कार्यप्रणाली की खुलकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि केदारनाथ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि इंसानियत, सेवा और भरोसे का भी प्रतीक है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित