जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम,कुल 10 शिकायतें दर्ज, निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को किया गया प्रेषित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम,कुल 10 शिकायतें दर्ज, निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को किया गया प्रेषित।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फरियादियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 10 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें 04 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

विकास भवन सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के अवसर पर उदयपुर बष्टी के यशवंत सिंह ने बांसवाड़ा-बष्टी मोटर मार्ग के एलएनटी मोटर मार्ग से उदयपुर तोक तक करीब 500 मीटर मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग की। कमेड़ा गांव के सूरत सिंह ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने, पुनाड वार्ड नं. 06 निवासी सर्वेश्वरी देवी ने नगर पालिका द्वारा उनके आवास का भुगतान न किए जाने तथा फलासी गांव के मनोज सिंह ने अभी तक उनकी किसान सम्मान निधि न आने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। इस तरह आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में कुल विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 10 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें 04 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निवारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

        जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही से जिला कार्यालय सहित संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही जिन शिकायतों में स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन्हें भी ससमय निस्तारण कर लिया जाए। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों से संबंधित एल-1 पर कुल 119 तथा एल-2 पर 31 शिकायतें निस्तारण हेतु अवशेष हैं जिन्हें यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

      इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामप्रकाश, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, जल निगम नवल कुमार, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, जिला शिकायत निवारण केंद्र के सहायक विनोद कुमार सहित उरेड़ा, विद्युत, सिंचाई, पूर्ति, लोनिवि आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका