त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन मतगणना हेतु 470 मतगणना कार्मिकों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ हुआ चयन

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत आज जनपद रुद्रप्रयाग में मतगणना हेतु कार्मिकों के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी. सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (उप जिला निर्वाचन अधिकारी) राजेन्द्र रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न करवाई गई। इस दौरान जिला अधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया से जुडे रहे। प्रक्रिया के तहत मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रिजर्व सहित कुल 470 मतगणना कार्मिकों का चयन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के तीनों विकासखण्डों में मतगणना हेतु 94 मतगणना सुपरवाइजर तथा 376 मतगणना सहायकों (कुल 470) कार्मिकों का चयन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि में कुल 52 जखोली में 35 तथा ऊखीमठ में 18 (कुल 105) मतगणना टेबल होंगी। सभी मतगणना सुपरवाइजर तथा मतगणना सहायकों को दिनांक 29 जुलाई 2025 को मतगणना हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, तथा द्वितीय प्रशिक्षण 30 जुलाई 2025 को ब्लॉक स्तर पर एक पाली में संबंधित रिटर्निग ऑफिसर के माध्यम से दिया जाएगा, ताकि मतगणना की प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव तथा मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा समुचित व्यवस्थाएं पूर्ण कर दी गई है।

इस अवसर पर, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, , सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित