दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट , दस वर्ष से पुराने कार्ड धारकों को अपडेट कराना होगा पता व पहचान पत्र

दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड होंगे अपडेट , दस वर्ष से पुराने कार्ड धारकों को अपडेट कराना होगा पता व पहचान पत्र।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

जन्म के समय से ही आधार बनाने पर दिया जाएगा जोर  

रुद्रप्रयाग।केंद्र सरकार के निर्देशन पर यूनिक आईडेंटिफिकेशन एथाॅरिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) देशभर में आधार कार्ड अपडेट करवाने को लेकर सशक्त कदम उठा रही रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार माॅनीटरिंग समिति की बैठक राज्य स्तरीय यूआईडीएआई अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में जिले में दस वर्ष से पुराने सभी आधार कार्ड धारकों की पहचान एवं पते का सत्यापन कर अपडेट करने में तेजी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर सहमति बनी।

           एनआईसी सभागार में सोमवार को आधार समिति की आयोजित बैठक में परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शिव उनियाल ने बताया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए देशभर में अभियान चला रही है। प्रमुख तौर पर दस वर्ष से पुराने आधार कार्डों का पुनः सत्यापन कर पता अपडेट करवाना सरकार की प्राथमिकता है। नवजात शिशु के जन्म पंजीकरण के साथ ही आधार कार्ड बनवाने पर भी केंद्र सरकार का जोर है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने जिला स्तर पर भी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए तैयार रहने को कहा। उनियाल ने कहा कि उक्त दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।

           जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यूआईडीएआई टीम को आधार केंद्र स्थापित करने एवं आधार मशीन शिविरों के लिए लाने-ले जाने की प्रक्रिया सरल करने के लिए नियमों को संसोधित करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में मशीनें होने के बाद भी तकनीकी समस्याओं एवं लंबी प्रक्रियाओं के चलते मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनपद में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने एवं संचालित हो रहे आधार केंद्रों पर आने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान के लिए ठोस कार्यशैली अपनाने को भी कहा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय समिति में महिला कल्याण एवं बाल विकास, शिक्षा, चिकित्सा, दूर संचार, सूचना प्रौद्योगिकी तथा समाज कल्याण विभाग आधार कार्ड बनाए जाने हेतु यूआईडीएआई द्वारा रजिस्टार नियुक्त किए गए हैं।

            सहायक परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई शुभम त्यागी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ मानव शरीर में कई बदलाव आते हैं जिस कारण सरकारी योजनाओं एवं बैंक समेत अन्य संस्थाओं का लाभ लेने से लाभार्थी वंचित रह जाते हैं, ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित समय पर बायोमैट्रिक, फोटो सहित अन्य जानकारियां आधार में अपडेट होनी जरूरी हैं। उन्होंने अभियान के तहत 5 एवं 15 साल पूर्ण होने पर अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक अपडेट करने पर जोर दिया।

   


        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विवेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, ई. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत सहित आनलाइन माध्यम से अन्य अधिकारी भी जुड़े रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित