द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की प्रक्रिया हुई शुरू,आज भगवान मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली ऊखीमठ से प्रथम पड़ाव राजकेश्वरी मंदिर रांसी पहुचेगी।

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट  खुलने की प्रक्रिया हुई शुरू,आज भगवान मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली ऊखीमठ से प्रथम पड़ाव राजकेश्वरी मंदिर रांसी पहुचेगी।

(Tehelka uk न्यूज)

21 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट

उखीमठ ।  पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली  आज श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री मद्महेश्वर धाम हेतु प्रस्थान हुई पूजा-अर्चना विधि-विधान से केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने    चलविग्रह डोली को श्री मद्महेश्वर हेतु प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु  तथा हक हककहूकधारी एवं तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष   हेमंत द्विवेदी ने श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली के धाम प्रस्थान होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी है।

उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने श्री महेश्वर यात्रा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मद्महेश्वर यात्रा हेतु तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि मंदिर के कपाट   इस यात्रा वर्ष  बुधवार 21 मई  पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि- विधान से खुलेंगे ।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने के अवसर हेतु तैयारियां की गयी है श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलो से सजाया गया है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीते कल रविवार  18 मई को श्री मद्महेश्वर जी की चलविग्रह डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ परिसर  में विराजमान हो गयी  

आज 19 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी प्रवास हेतु  प्रस्थान हुई है।  कल 20 मई द्वितीय पड़ाव गौंडार प्रवास रहेगा तथा   21  मई सुबह  को श्री मद्महेश्वर पहुंचेगी एवं इसी दिन बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11.30 बजे  द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलेंगे।

आज भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के श्री प्रथम पड़ाव रवाना होने के अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग सहित  बीकेटीसी पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत,वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग,  टी गंगाधर लिंग, श्री मद्महेश्वर के पुजारी शिवलिंग स्वामी, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी,श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी,  सामाजिक कार्यकर्ता देवानंद  गैरोला भंडार प्रभारी देवी प्रसाद तिवारी, पंच गौंडारी हक-हकूकधारी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित,देवरा प्रभारी  देवेंद्र पटवाल,डोली प्रभारी दीपक पंवार,विदेश शैव, प्रेम सिंह रावत, नवीन शैव, वीरेश्वर भट्ट आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात वर्ष पहले घर से निकला व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे सकुशल बरामद कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…