नकली व मिलावटी कुट्टू के आटे के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान

नकली व मिलावटी कुट्टू के आटे के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान



(Tehelka uk न्यूज)

पुलिस की अपील, कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही करें उसका सेवन

रुद्रप्रयाग।नवरात्रि के अवसर पर कुट्टू के आटे क्रय/विक्रय करने व मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से प्रदेश में कुछ लोगों के स्वास्थ्य बिगड़ने से संबंधी घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जनपद में स्थित परचून की दुकानों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 


समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत चले इस अभियान में पुलिस द्वारा परचून की दुकानों में चैकिंग करने के साथ-साथ दुकानदार/चक्की वालों को कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता की पुष्टि के बाद ही बेचने की हिदायत दी जा रही है। 

रुद्रप्रयाग पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया कुट्टू के आटे की प्रमाणिकता के उपरांत ही उसका सेवन करें तथा किसी भी संदेह की स्थिति में आटे का सेवन न करें व अपने आसपास के लोगों को भी सचेत करें।

  • Related Posts

    केदारनाथ जाने वालों के लिए अहम खबर,हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने दी जानकारी,11 अप्रैल दोपहर से शुरू होगी बुकिंग..

    केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह बुकिंग…

    बर्फ की मोटी चादर के बावजूद जारी है केदारनाथ मिशन,डीएम विशाल मिश्रा कर रहे लगातार मॉनिटरिंग,हर हाल में पूरी होंगी व्यवस्थाएं

    रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां रफ्तार के साथ जारी हैं। धाम और पैदल मार्ग पर मोटी बर्फ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *