पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने किया यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने किया यातायात कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण



{Tehelka uk}

रुद्रप्रयाग।पुलिस बल की कार्यक्षमता का परीक्षण किये जाने हेतु समय-समय पर पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस थाने, कार्यालय व शाखाओं के निरीक्षण किये जाते हैं। होने वाले निरीक्षणों से पायी गयी कमियों को दुरुस्त करने का अवसर भी मिलता है और अभिलेख व कार्मिक भी अध्यावधिक रहते हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स/यातायात श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन ने यातायात कार्यालय रुद्रप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात कार्यालय में रखे अभिलेख अद्यावधिक पाए गए। निरीक्षण के पश्चात उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्या के बारे में भी पूछा गया किसी के द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई गई। निरीक्षण के दौरान यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग श्री श्यामलाल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    क्रेशर प्लांट की जांच में सामने आईं अनियमितताएं। एडीएम ने अधिकारियों को सौंपी संयुक्त जांच की जिम्मेदारी

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के पोंडार मानसूना स्थित क्रेशर प्लांट का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *