मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे जनपद के एकदिवसीय भ्रमण पर,

मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे जनपद के एकदिवसीय भ्रमण पर,अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में रक्षाबंधन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 20 अगस्त (मंगलवार) को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में आयोजित *रक्षाबंधन कार्यक्रम* में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही केदारघाटी व सोनप्रयाग का हवाई निरीक्षण भी करेंगे।

          निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार (20 अगस्त) को प्रातः 10ः30 बजे देहरादून से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर 11 बजे अगस्त्यमुनि हैलीपैड़ पहुंचेंगे। अगस्त्यमुनि स्थित क्रीड़ा भवन में *रक्षाबंधन एवं जन संवाद कार्यक्रम* में प्रतिभाग करने के बाद अपराह्न 1 बजे से 1ः30 बजे तक केदारघाटी व सोनप्रयाग का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 2ः40 बजे से 3ः40 बजे तक रिजेंटा रिसोर्ट ऊखीमठ में *रक्षाबंधन कार्यक्रम* में शिरकत करने के साथ ही जन संवाद भी करेंगे। दोपहर 3ः50 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से गैरसैंण (चमोली) के लिए प्रस्थान करेंगे।

           मुख्यमंत्री के उपरोक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद स्तरीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की जाने वाली समस्त घोषणाओं को अभिलिखित करने सहित समस्त व्यवस्थाओं के लिए मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ओवर ऑल मजिस्ट्रेट होंगे। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल अगस्त्यमुनि तथा उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ऊखीमठ कार्यक्रम स्थल के निमित्त मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में आयोजित कार्यक्रम हेतु समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस अगस्त्यमुनि में तथा अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ मनोज भट्ट को बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल व अधिशासी अभियंता नगर पंचायत ऊखीमठ भारत भूषण पंवार उनसे संबंधित संपूर्ण क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निमित्त नोडल होंगे। 

            अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने सभी अधिकारियों को उनसे संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने की अपील की है

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण