मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय जखोली में आयोजित कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय जखोली में आयोजित कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। 

(डेस्क तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

जखोली। कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले के चौथे दिन लोकगायक रोहित चौहान,खुशी जोशी, सतीश राणा के साथ ही स्थानीय स्कूली बच्चों व कलाकारों के नाम रही। इस मौके रोहित चौहान व खुशी जोशी के साथ ही नागेन्द्र इंका बजीरा के बच्चों व स्थानीय कलाकारों ने भी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कृषि मेले के तीसरे दिन केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि मेले हमारे संस्कृति के द्योतक होते हैं,कहा कि युवा पीढ़ी को अपने संस्कृति के संरक्षण के लिए बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। विधायक शैलारानी रावत ने मेला आयोजन समिति को दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से विभागीय योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया है।

मेला संयोजक ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का पलायन रोककर संस्कृति का संरक्षण करना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से मेले में लगे स्टालों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है। चौथे दिन मेले में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,नपं अगस्त्यमुनि अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल,प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रमुख राजकुमारी रावत,पूर्व जिपंस देवेश्वरी नेगी, हर्षवर्धन बैंजवाल,उमा कैन्तुरा, रमेश बैंजवाल ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल  ने मेले में आमन्त्रित करने पर मेला समिति का आभार व्यक्त करते हुए भव्य आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी है। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कार्यक्रम संचालक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र भण्डारी, क्षेपंस अजय पुण्डीर,कनिष्ठ उप प्रमुख कवींद्र सिंधवाल,आचार्य विनोद थपलियाल,अंशुल जगवाण,बीडीओ सूर्य प्रकाश शाह,शशी शुक्ला,दीप प्रकाश किमोठी,उत्तम राणा,संदीप शर्मा, प्रधान रणजीत सिंह रावत सहित ब्लाक के प्रधान व क्षेपंस समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित