रुद्रप्रयाग जिले के यात्रा मार्गों से सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने का संकल्प,- जिला प्रशासन ने धार्मिक यात्राओं को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल की

रुद्रप्रयाग जिले के यात्रा मार्गों से सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने का संकल्प,- जिला प्रशासन ने धार्मिक यात्राओं को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल की।

(डेस्क तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

यात्रा को प्लास्टिक मुक्त करने को उठाए सशक्त कदम

– क्यूआर कोड के माध्यम से प्लास्टिक की सिंगल यूज बोतलों को किया एकत्रित

– आगामी यात्राओं में अभियान को बड़े पैमाने पर लागू करने की तैयारी

– छह महीने में जिले 26 हजार से ज्यादा प्लास्टिक बोतल हुई एकत्रित

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ, चोपता-तुंगनाथ, देवरियाताल समेत कई धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर लाखों पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। इस वर्ष अकेले केदारपुरी में करीब 16 लाख श्रद्धालुओें ने दर्शन किए हैं। ऐसे में प्लास्टिक कचरे का निस्तारण एक बड़ी चुनौती था, लेकिन जिला प्रशासन ने अथक प्रयासों से इस समस्या को कम करने का एक बड़ा हल निकाल कर जिले में क्यूआर कोड प्रणाली शुरु की है। जिसके अंर्तगत यात्रा मार्गाें पर बिकने वाली प्लास्टिक की बोतलों पर एक क्यूआर कोड चस्पा कर बोतलों की टैगिंग की जा रही है। हर क्यूआर कोड लगी बोतल पर बिक्री के समय 10 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं, वहीं प्रत्येक बोतल वापस जमा करने वाले को 10 रुपये कमाने का मौका दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी मूयर दीक्षित ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तहर से बैन किया जा चुका है, ऐसे में यात्रा मार्ग पर लाखों श्रद्धालुओं द्वारा पानी की बोतलों, कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल करने के बाद उसका उचित निस्तारण बड़ी चुनौती है। रिसायकल संस्था के साथ मिलकर पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं दूसरे चरण में चोपता-तुंगनाथ और देवरियाताल मार्ग पर क्यूआर कोड व्यवस्था को लागू किया गया। इस वर्ष पानी की बोतलों पर क्यूआर लगाने से प्रोजेक्ट शुरु हुआ था जबकि बाद में कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर भी इसे लागू किया गया। आगामी यात्राओं में योजना को बड़े पैमाने पर लागू कर सभी प्रकार के प्लास्टिक कचरे को निस्तारित करने के लिए इस्तेमाल करने पर विचार किया जाएगा।

26 हजार से ज्यादा प्लास्टिक की बोतलें निस्तारित

06 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर रिसायकल संस्था ने जिला प्रशासन के निर्देशन में नंगर पंचायत केदारनाथ, सुलभ इंटरनेशनल एवं यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के कर्मचारियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर के समीप की कुछ दुकानों से प्रोजेक्ट शुरु किया था। सफल परीक्षण के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच सभी दुकानों में क्यूआर कोड लागू किए गए। दूसरे चरण में सिस्टम चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर लागू किया गया, जहां इस प्रयोग को और गति मिली एवं योजना। जिला प्रशासन के सहयोग से केदारनाथ, चोपता-तुंगनाथ और देवरियाताल मार्ग पर 26551 प्लास्टिक बोतलें संस्था के काउन्टर पर एकत्रित हुई हैं। जबकि 90650 क्यूआर कोड वितरण किए गए थे l जिन दुकानों की क्यूआर कोड लगी बोतलें पूरी नहीं बिकी हैं वे आने वाले समय में भी बेची जा सकती हैं।

क्या है डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम

रिसायकल संस्था के संस्थापक अभयदेश पांडेय ने बताया कि उनकी संस्था ने देश में पहली बार यह सिस्टम रुद्रप्रयाग जिले में लागू किया है। यह एक डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम है जो कूड़ा निस्तारण के सशक्त सिस्टम को समाज में लागू करने की मुहिम है, ताकि प्रतिदिन पैदा हो रहे कूड़े को एकत्रित कर रिसायकल किया जा सके। सिस्टम के जरिए प्लास्टिक की बोतलों पर एक क्यूआर कोड चस्पा कर बोतलों की टैगिंग की जा रही है। हर क्यूआर कोड लगी बोतल पर बिक्री के समय 10 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं, वहीं प्रत्येक बोतल वापस जमा करने वाले को 10 रुपये कमाने का मौका दिया जा रहा है। एकत्रित कूड़े को रिसायकल कर दोबारा किसी तरह उपयोग में लाया जाता है। 

क्यूआर कोड एवं बोतलों की विस्तृत जानकारी-

जगह का नाम, दुकानों की संख्या, क्यूआर कोड वितरित, वापस मिली बोतलों की संख्या 

केदारनाथ, 894, 63900, 17855

चोपता-तुंगनाथ, 243, 25700, 8000

देवरियाताल, 20, 1050, 696

  • Related Posts

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन घूतू-नागराज-सल्या-तुलंगा मोटर मार्ग का निर्माण निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण में हो…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    रुद्रप्रयाग। रोजगार के सिलसिले में करीब सात वर्ष पहले घर से निकला व्यक्ति आखिरकार अपने परिवार के बीच पहुंच गया। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए उसे सकुशल बरामद कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    डेढ़ साल बाद भी अधूरा पड़ा सात किमी मोटर मार्ग, 12 गांवों को मिलनी थी सड़क सुविधा, निर्माण में देरी पर सूरज नेगी ने उठाए सवाल…

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    सात साल बाद घर लौटा लापता पति, रुद्रप्रयाग पुलिस ने परिजनों से मिलाया..

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…