रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे की नई पहल, महिला पुलिस कार्मिको को दिया जा रहा मोटर वाहन संचालन (ड्राइविंग) प्रशिक्षण।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे की नई पहल, महिला पुलिस कार्मिको को दिया जा रहा मोटर वाहन संचालन (ड्राइविंग) प्रशिक्षण।

(Tehelka uk न्यूज)

“अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में महिला पुलिस कार्मिकों हेतु प्रारम्भ कराया गया मोटर वाहन संचालन (ड्राइविंग) प्रशिक्षण।

महिला पुलिस कार्मिकों के कल्याण एवं मनोबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा यह प्रशिक्षण।

 जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस में तैनात महिला पुलिस कार्मिकों हेतु चौपहिया वाहन संचालन (ड्राइविंग) प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद की सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ किया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि पुलिस कार्मिकों के वैल्फेयर के दृष्टिगत महिला पुलिस जवानों को मोटर कार ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डेढ़ माह तक चलेगा, जिसके तहत एस्टीमुलेटर व मैनुअल ड्राइविंग सिखाई जाएगी। इसमें जनपद की 70 महिला पुलिस कार्मिकों द्वारा मोटर कार संचालन प्रशिक्षण प्राप्त करने की इच्छा जताई है। जनपद में संचालित मोटर ड्राइविंग स्कूल के मास्टर प्रशिक्षक की निगरानी व देखरेख में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा। इस प्रशिक्षण हेतु इच्छुक व उपस्थित रही महिला पुलिस कार्मिकों ने पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की इस पहल का आभार प्रकट किया गया है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया , प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित महिला पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित