श्रीनगर रुद्रप्रयाग के बीच एक ट्रक व स्कूटी की हुई भिड़ंत,एक की मौत एक घायल।

श्रीनगर रुद्रप्रयाग के बीच एक ट्रक व स्कूटी की हुई भिड़ंत,एक की मौत एक घायल।


(tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग नरकोटा में सम्राट होटल के  समीप तेज गति से आ रहे एक डंपर ने स्कूटी पर टक्कर मार दी, इस हादसे में स्कूटी सवार महिला के सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, हालाँकि एक घण्टा बीतने पर भी ऐंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। यह डंपर रेलवे प्रोजेक्ट कम्पनी का बताया जा रहा है, स्थानीय लोगों ने फरार हो रहे डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है रूद्रप्रयाग निवासी स्कूटी सवार दंपत्ति किसी कार्य से जा रहे थे लेकिन घर से थोड़ी दूर सम्राट होटल के समय यह दुखद घटना घट गई।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पुनाड गांव निवासी संदीप सेमवाल स्कूटी से अपनी पत्नी

के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने

स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण स्कूटी हाईवे पर पलट गई और मौके पर ही

उनकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि स्कूटी

चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर है।

पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

  • Related Posts

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    क्रेशर प्लांट की जांच में सामने आईं अनियमितताएं। एडीएम ने अधिकारियों को सौंपी संयुक्त जांच की जिम्मेदारी

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के पोंडार मानसूना स्थित क्रेशर प्लांट का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *