श्री केदारनाथ धाम पहुची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली,कल 2 मई को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट।

श्री केदारनाथ धाम पहुची भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली,कल 2 मई को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट।


(Tehelka uk न्यूज)

केदारनाथ 1 मई।भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव मूर्ति आज तीसरे पड़ाव गौरीकुंड से  चलकर पैदल मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी है।

कल  शुक्रवार 2 मई प्रात: सात बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे।

श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट बीते कल बुधवार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को खुल गये है जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे खुलेंगे।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत मंगलवार  से श्री केदारनाथ धाम में  मौजूद है तथा यात्रा पूर्व तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे है। आज केदारनाथ धाम में आयोजित  कर्मचारियों की बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कपाट खुलने की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये।

बैठक में प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी  बागेश लिंग,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, विपिन तिवारी,डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रकाश पुरोहित जेई विपिन कुमार,कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ जाने वालों के लिए अहम खबर,हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने दी जानकारी,11 अप्रैल दोपहर से शुरू होगी बुकिंग..

    केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह बुकिंग…

    बर्फ की मोटी चादर के बावजूद जारी है केदारनाथ मिशन,डीएम विशाल मिश्रा कर रहे लगातार मॉनिटरिंग,हर हाल में पूरी होंगी व्यवस्थाएं

    रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां रफ्तार के साथ जारी हैं। धाम और पैदल मार्ग पर मोटी बर्फ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *