श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी ) के नव निर्वाचित कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज समिति के मां चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह परिसर कारगी चौक में संपन्न हो गया है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी  विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि एकता में ही शक्ति है उन्होंने “संघे शक्ति कलौयुगे”  उक्ति के अनुरूप एक होकर संस्थान एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने सभी  अधिकारियों कर्मचारियों को  रंगों के उत्सव होली की भी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बीकेटीसी अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी , धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।समारोह का संचालन वेदपाठी तथा संघ उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट ने किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, पारेश्वर त्रिवेदी महामंत्री भूपेंद्र रावत,कोषाध्यक्ष अमित राणा,केदार सिंह रावत, संयुक्त मंत्री अजय सती, भगवती सेमवाल संगठन मंत्री संदीप कपरवाण, दीपक पंवार,संयोजक संजय भट्ट,

प्रचार मंत्री अतुल डिमरी सहित  संघ के सदस्य क्रमशः ओम प्रकाश शुक्ला, सरिता भण्डारी,नारायण भट्ट नरेन्द्र खाती,हरेन्द्र कोठारी,संजय कुमार,बलवीर बिष्ट,पंकज कुमार विजय सिंह,प्रदीप भट्ट,राम सिंह राणा ने  पद एवं कार्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर  संघ के पूर्व पदाधिकारी जगमोहन बर्त्वाल, देवीप्रसाद तिवारी,प्रबंधक किशन त्रिवेदी, वीरेंद्र सेमवाल,बल्लभ सेमवाल, विश्वनाथ, संजय भंडारी , मोहन प्रसाद मैखुरी, दिनेश भट्ट , मंजेश भुजवाण, चंद्रप्रकाश भट्ट, भरत कुंवर ,रामू  सहित  स्थानीय आगंतुक भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका