श्री बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे शहरी विकास एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

श्री बदरी- केदार दर्शन को पहुंचे शहरी विकास  एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

(Tehelka uk न्यूज)

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। प्रदेश के शहरी विकास एवं  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सोमवार को भगवान श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ जी के दर्शन किये तथा प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

शहरी विकास मंत्री आज पूर्वाह्न 11 बजे  श्री केदारनाथ धाम पहुंचे उनके साथ उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल तथा पुत्र वधू भी  दर्शन को पहुंचे। 

शहरी विकास मंत्री ने श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन किये जहां मंदिर समिति कार्याधिकारी  आरसी तिवारी ने उनका स्वागत किया तथा श्री केदारनाथ भगवान का प्रसाद भेंट किया।इस अवसर पर पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला,प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला,कुलदीप धर्म्वाण, सूरज नेगी, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

दोपहर को शहरी विकास मंत्री हैलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। इससे पहले उन्होंने सीमांत गांव माणा का भी भ्रमण किया।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने उनका स्वागत किया तथा  मंदिर में दर्शन के पश्चात प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने वित्त मंत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया। 

वित्तमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम तथा श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो को भी करीब से देखा।

 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा के विषय में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा श्री केदारनाथ उत्थान  चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह से यात्रा व्यवस्थाओं के विषय में बातचीत की तथा बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के देवभूमि आगमन को प्रदेश की आर्थिकी के लिए भी सकारात्मक बताया। उन्होंने चारधाम यात्रा में योगदान कर  सरकारी विभागों, संस्थाओं तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का भी आयोजन हो रहा है।इससे पहले प्रदेश सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड  जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर चुका है हाल ही में  ऋषिकेश- नरेन्द्र नगर  में  जी-20  देशों के दो सफल सम्मेलन भी आयोजित हुए।

बदरीनाथ में इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, तहसीलदार रवि शाह, सहायक अभियंता गिरीश देवली नगरपंचायत ईओ सुनील पुरोहित,  प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, अनसुया नौटियाल, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका