सड़क की मांग पूरी होने पर क्षेत्रीय जनता ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया विधायक भरत चौधरी का सम्मान।

सड़क की मांग पूरी होने पर क्षेत्रीय जनता ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया विधायक भरत चौधरी का सम्मान।

(Tehelka uk न्यूज)

विकासखंड जखोली के बड़मा क्षेत्र के स्याळी-धारियांज सड़क का विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया भूमि पूजन।

₹ 57.90 लाख की लागत से होगा 1.5 किमी सड़क का लम्बी सड़क का निर्माण।

विकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धारियांज लिए विधायक भरत सिंह चौधरी ने 1.5 किमी सड़क का भूमिपूजन किया। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा 57.90 लाख की लागत से किया जायेगा। पिछले 10 वर्षो से जनता सड़क निर्माण की मांग कर रही थी। वन स्वीकृति में देरी के चलते सड़क निर्माण नहीं हो रहा था। स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने वन स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास किया गया। वन स्वीकृति मिलने पर सड़क निर्माण का कार्य का शुभारम्भ किया गया। सड़क का उद्घाटन के अवसर क्षेत्र की जनता ने फूल मालाओं एवं ढ़ोल दामाऊ के साथ विधायक भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों की मांग पूरी होने पर जनता ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। वही इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने जनता द्वारा जो सम्मान दिए उसके लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा ये सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं यह पूरी रुद्रप्रयाग की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा की वो क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेसा प्रयासरत रहते है। उनका प्रयास  है, अपनी माताओं-बहिनों का दुख़-दर्द को कम करके उनकी जीवन शैली को आरामदायक बनाया जाय। उसके लिए निरंतर हमारी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की आगे भी क्षेत्र को जी भी महत्वपूर्ण समस्या है उनका शीर्ष प्राथमिकता के साथ समाधान होगा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 5 लाख देने की घोषणा की।

इसके साथ ही विधायक भरत सिंह चौधरी ने जनता उच्चर माध्यमिक विद्यालय दिग्धधार बड़मा में  प्रतिभा किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विधायक निधि ₹10 लाख की लागत से निर्मित कक्षा-कक्षाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा की उनका प्रयास है, अच्छी शिक्षा के लिए जो बुनियादी जरूरत है, उनको पूरा करना जिससे हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा की शिक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा विधायक भरत सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया। इस अवसर ग्राम प्रधान श्रीमती ज्योति देवी, मंडल अध्यक्ष श्री यशवीर चौहान, श्री ओम प्रकाश बहगुणा, श्री त्रिलोक सिंह रावत, नरवीर रौथान, अरुण रौथान, प्रदीप रावत, रोशन रौथान, मनोज रौथान, सुधीर रौथान, किशोर रौथान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका