समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सौ लोग हुए सम्मानित,समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं प्रसिद्ध उद्यमी सुंदर सिंह भंडारी: शैलारानी

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सौ लोग हुए सम्मानित,समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं प्रसिद्ध उद्यमी सुंदर सिंह भंडारी: शैलारानी।

{डेस्क तहलका यूके/रुद्रप्रयाग}

रुद्रप्रयाग। बष्टी गांव में भरकेश्वर महादेव मंदिर के नवनिर्माण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब तीन सौ लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनेक महिला मंगल दल एवं कीर्तन मंडलियों को अनेक सामग्री वितरित की गई।

बष्टी गांव में हुआ भरकेश्वर महादेव मंदिर नवनिर्माण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

ऊखीमठ ब्लॉक के बष्टी गांव बचनदेई भंडारी एवं दीवान सिंह भंडारी कल्याण समिति बष्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, कोटेश्वर मंहत शिवानंद महाराज और बचनदेई भंडारी एवं दीवान सिंह भंडारी कल्याण समिति के संस्थापक सुंदर सिंह भंडारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कार्यक्रम आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि गांव और समाज के प्रति ऐसे सराहनीय कार्य अनुकरणीय है। बष्टी गांव के सफल उद्यमी और समाजसेवी सुदंर सिंह भंडारी क्षेत्र की प्रतिभाओं और गांव की आधारशिला मातृशक्ति को सदैव प्रोत्साहित और सम्मानित करते है। उनके गांव के प्रति समर्पण, स्नेह और सहयोग के लिए सदैव समाज के लिए प्रेरणा है। कोटेश्वर महंत शिवानंद महाराज ने भगवान भरकेश्वर महादेव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौरीशंकर के रूप में आदिकाल से स्थापित स्वंयभू शिवलिंग बष्टी ग्राम में जगत कल्याण के लिए स्थित है। भक्तों द्वारा इस प्राचीन मंदिर का निर्माण भव्य और दिव्य रूप में कर धर्म ध्वजा को पुनर्स्थापित किया गया है।

समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं प्रसिद्ध उद्यमी सुंदर सिंह भंडारी: शैलारानी

अब युगों युगों तक इसकी ख्याति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सुदंर सिंह भंडारी ने बताया कि भगवत प्रेरणा से श्री भरकेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण संपंन हुआ है। इस मौके पर प्रतिभाओं का सम्मान कर हम सभी बष्टी ग्राम वासी धन्य हुए है। उन्होंने मंदिर निर्माण करने वाले स्थानीय शिल्पकार को स्वर्ण माला भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका ललिता रौतेला ने शिव स्तुति पाठ पर मोहक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। इस दौरान केदारघाटी के तीन सौ से भी अधिक धार्मिक, समाजिक, सांस्कृतिक और शिक्षा एवं पत्रकारिता जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यह लोग थे मौजूद

इस मौके पर केदारनाथ मंदिर के पुजारी और व्यवस्थापक, महंत तुंगेश्वर मंदिर त्यूंग भवनानंद पुरी, महंत भरकेश्वर मंदिर अमृतानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश चमोला, उम्मेद सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित कलम सिंह राणा, प्रख्यात कवि ओमप्रकाश सेमवाल, जगदंबा चमोला, व्यापार संघ अध्यक्ष अगस्त्यमुनि नवीन बिष्ट, राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित शिक्षक माधव सिंह नेगी, वीरंगना संगठन की माधुरी नेगी, बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख घनानंद सती, वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल सुंदरियाल, देवेंद्र चमोली सहित बड़ी संचया में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद गंगाराम सकलानी ने किया। अंत में समिति के संस्थापक सुदंर सिंह भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पांच…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार…

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका