सुखद अहसास: केदारनाथ धाम पैदल यात्रा में घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही फिर से हुई शुरू,यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।

सुखद अहसास: केदारनाथ धाम पैदल यात्रा में घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही फिर से हुई शुरू,यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा सकुशल चल रही है। पहले नौ दिवसों में केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा में स्थानीय लोगों की आर्थिकी व आय का अहम साधन घोड़ा-खच्चर होते हैं। अश्ववंशीय पशुओं में फैले इक्वाइन इन्फ्लूएंजा नामक संक्रामक बीमारी के चलते पैदल मार्ग पर अश्ववंशीय पशुओं के संचालन पर एहतियातन रोक लगा दी गयी थी व इन बीमार पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड क्षेत्र में तैनात हैं। कुछ हद तक पशुओं की इस बीमारी में कमी जरूर आयी है। आज कुछ अश्ववंशीय पशु (घोड़ा-खच्चर) को पैदल यात्रा में यात्रियों व जरूरी सामान इत्यादि लेकर जाने की अनुमति दी गयी है। इन पशुओं के यात्रा मार्ग में आवागमन करने के फलस्वरूप गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक की यात्रा का चिर-परिचित स्वरूप सामने आया है। घोड़े-खच्चरों के गले मे बंधी घंटियों की आवाज के साथ ही उन लोगों के चेहरों पर भी रौनक वापस आयी है जिनकी आजीविका का एकमात्र साधन ये घोड़े-खच्चर हैं। 

गौरीकुण्ड से लेकर केदारनाथ धाम तक के पैदल मार्ग में पुलिस बल आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात है तथा आज प्रातः काल से 10वें दिवस की यात्रा सकुशल चल रही है। कुल मिलाकर यूं कहें कि केदारनाथ धाम तक पहुंचने के हरेक माध्यम यानि पैदल, डण्डी (पालकी), कण्डी (पिट्ठू), घोड़ा-खच्चर व हैलीकॉप्टर के माध्यम से यात्री केदारनाथ धाम दर्शनों के लिए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित