अगस्त्यमुनि में सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के जिला स्तरीय महोत्सव का हुआ शुभारम्भ ।

अगस्त्यमुनि में सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के जिला स्तरीय महोत्सव का हुआ शुभारम्भ ।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

अगस्त्यमुनि। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 का जनपद स्तरीय महोत्सव राबाइका अगस्त्यमुनि में प्रारम्भ हुआ। जिसमें जनपद के तीनों ब्लॉकों के 30 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव का शुभारम्भ नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी, उअराइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य हरेन्द्र बिष्ट, राबाइका की प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने कहा कि विज्ञान हमारे आस पास मौजूद है। हमें अपने वातावरण से सीख लेकर आगे बढ़ना है। विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी ने बच्चों को वैज्ञानिक  दृष्टिकोण विकसित करने की सलाह दी। कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को एक मंच प्रदान करता जहां वे अपनी जिज्ञासा को आगे बढ़ा सकें और रचनात्मक कार्य करने की प्यास बुझा सके। उन्होंने सभी निर्णायकों को निष्पक्ष ढ़ंग से बेहतर टीम चुनने के निर्देश दिए जिससे जनपद की टीम राज्य स्तर पर विजेता बन सके। कार्यक्रम के जिला समन्वयक महावीर सिंह रावत ने सीमान्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान कांग्रेस की परिसंकल्पना पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इसके द्वारा छात्र छात्राओं की वैज्ञानिक चेतना को जगाकर उनमें प्रयोग, आंकड़ा संकलन, शोध विश्लेषण एवं नवाचारयुक्त प्रक्रिया से परिणाम तक पहुंचने हेतु प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राबाइका की प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को अउराइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य हरेन्द्र बिष्ट, जिला आयोजन समिति के अध्यक्ष डीसी थपलियाल आदि ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व राबाइका की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जिला सहसमन्वयक रवीन्द्र पंवार तथा ब्लॉक समन्वयक कुसुम भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में मणिपुर की पिया प्रथम, गुप्तकाशी की अदिति द्वितीय तथा कमसाल की शिवानी तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में  अउराइका ऊखीमठ की टीम स्नेहा, दीक्षा तथा तन्वी प्रथम रही। हिन्दी कविता पाठ में जाखाल की तनवी प्रथम, कण्डारा के रोहितद्वितीय तथा क्वीलाखाल के सूरज पंवार तृतीय रहे। अ्रगेजी कविता पाठ में मणिपुर कीमधु प्रथम, पौंठी की राखी द्वितीय तथा काण्डा भरदार की आदिति  तृतीय रही। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता नाटक में राइका काण्डा भरदार की अीम विजेता रही। जुनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता मेंमणिपुर के हैप्पी रावत प्रथम, औंकारानन्द इका जखोली की श्रेया पंवार द्वितीय तथा राबाइका अगस्तयमुनि की अंशिका राणा तृतीय रही। प्रश्नोत्तरी में अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल रूद्रप्रयाग विजेता रहा। हिन्दी कविता पाठन में अनूप नेगी मेमो रूद्रप्रयाग के अंश प्रथम, रामपुर न्यालसू की पायल द्वितीय तथा राउलैक की वैष्णवी तृतीय रही। अंग्रेजी कविताउपाठन मेंपौंठी के मयंक प्रथम, जउमावि थाती दिग्धार की अनुष्का द्वितीय तथा अनूप नेगी रूद्रप्रयाग के आराध्य भट्ट तृतीय रहे। जबकि नाटक में राइका कण्डारा विजेता रहा।  इस अवसर पर जिला अकादमिक समन्वयक लक्ष्मी रावत, ब्लॉक समन्वयक अश्विनी गौड़, सन्तोष बिष्ट, शान्ति गुसाईं, माहेश्वरी रावत, अनीता जगवाण, डॉ शैलेन्द्र वशिष्ठ, संगीता राणा, विनयदीप, चन्द्रलेखा, कविता श्रीवाल, जयवीर रावत, अनिल दत्त सहित कई मार्गदर्शक शिक्षक एवं छात्र छात्रायें मौजूद रहीं। 

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…