केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द।हजारों श्रद्धालू बने साक्षी।

 केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द।हजारों श्रद्धालू बने साक्षी।



(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके /केदारनाथ)

केदारनाथ:11 वें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट वेद ऋचाओं, स्थानीय वाध्य यंत्रों, आर्मी की बैण्ड धुनों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ विधि – विधान से     शीतकालीन के लिए बन्द कर दिये गये है! कपाट बन्द होने के बाद भगवान केदारनाथ जगत कल्याण के लिए शीतकाल के छ: माह तपस्यारत हो गयें! भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने के पावन अवसर पर सैकड़ों भक्त कपाट बन्द होने के साक्षी बने! भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पडा़वो पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी तथा  कल 28 अक्टूबर को विस्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विश्राम करेगी तथा 29 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में विराजमान होगी 



30 अक्टूबर से भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजा ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में विधिवत शुरू होगी ! 6 मई से कपाट बन्द होने तक केदारनाथ धाम में 15 लाख 61 हजार 882 भक्तों ने पूजा – अर्चना, जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की ।         

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *