केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ऋषभ पंत

केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ऋषभ पंत 



 (Tehelka uk)

केदारनाथ धाम : 3 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर एवं बल्लेबाज ऋषभ प्रसाद पंत ने आज अपराह्न ढाई बजे भगवान केदारनाथ  के दर्शन किये।



उनके साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे।

 बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रसिद्ध क्रिकेटर ऋषभ पंत   बदरीनाथ दर्शन के पश्चात हैलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति सहित  तीर्थपुरोहितों  – तीर्थयात्रियों ने  उनका स्वागत किया।

हेलीपेड से ऋषभ पंत सीधे केदारनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे  दर्शन करने के बाद  श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला एवं विभूति अंगवस्त्र भेंट किया गया।

उल्लेखनीय है का ऋषभ पंत गंगोलीहाट ( पिथौरागढ़) के मूल  निवासी है अब उनका परिवार रूड़की में रहता  है सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का रिकार्ड उनके नाम है।

वह दिल्ली प्रदेश से आईपीएल से  दिल्ली डेयर डैविल्स वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते है। भारत के गिलक्रीस्ट कहे जानेवाले ऋषभ पंत बायें हाथ के बल्लेबाज है इंग्लैंड,वेस्टंडीज, श्री लंका के खिलाफ बिस्फोटक बल्लेबाजी कर चुके है। उन्हें स्पाइडर मैन भी कहा जाता है।

श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शन करने के दौरान बड़ी संख्या में  उनके साथ फोटो खिंचवाये। 

इस अवसर पर  केदारनाथ उत्थान  चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव / बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, प्रबन्धक प्रदीप सेमवाल एवं अरविंद पंत, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…