केदारनाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचाई पर बन रहे भवनों का तीर्थ पुरोहित करेंगे विरोध,तीर्थ पुरोहितों ने की मांग, मंदिर से अधिक ऊंचाई पर बन रही इमारतों का रोका जाय कार्य

 केदारनाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचाई पर बन रहे भवनों का तीर्थ पुरोहित करेंगे विरोध,तीर्थ पुरोहितों ने की मांग, मंदिर से अधिक ऊंचाई पर बन रही इमारतों का रोका जाय कार्य।









(Tehelka uk)

कार्य न रोके जाने पर केदारनाथ में किया जायेगा आंदोलन शुरू

केदारनाथ। केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदानाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचाई के बन रहे भवनों का विरोध जताया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि धाम में मंदिर के शिखर से ऊपर कोई भी भवन नहीं बनना चाहिये। आज तक धाम में कोई भवन ऐसा नहीं बना है, जो मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचा हो। तीर्थ पुरोहितों ने शीघ्र ही ऐसे भवनों का कार्य रोकने की मांग की है और कार्य न रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

16-17 जून 2013 की आपदा में केदारनाथ मंदिर को छोड़कर धाम में स्थित घर, दुकान, लाॅज सब तबाह हो गये थे। आपदा बाद से धाम में पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुये। बाद में मंदिर के आगे के पैदल रास्ते पर बनाये गये सभी घरों को ध्वस्त किया गया। घरों को ध्वस्त करने का सबसे बड़ा कारण यह था कि भक्तों को दूर से ही मंदिर के दर्शन हो जायं। अब धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों के तहत तीर्थ पुरोहितों के लिये घर, चिकित्सालय, प्रशासनिक भवन आदि कई कार्य चल रहे हैं। ऐसे में तीर्थ पुरोहित आरोप लगा रहे हैं कि कई भवन मंदिर के शिखर से ऊंचे निर्मित किये जा रहे हैं। तीन मंजिला भवनों की ऊंचाई मंदिर के शिखर से ऊपर जा रही है। आज तक मंदिर के शिखर से ऊंचे कोई भी भवन केदारनाथ में नहीं बने हैं। आपदा से पहले भी केदारनाथ धाम में स्थित सभी घर शिखर से नीचे थे। अगर मंदिर के शिखर से ऊंचे भवन केदारनाथ में बनाये जाते हैं तो इनका विरोध किया जायेगा और आंदोलन किया जायेगा।केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चन्द्र पोस्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराने के बाद भी मंदिर के ठीक सामने एक तीन मंजिला इमारत बन रही है। यह इमारत मंदिर के शिखर से ऊपर जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर से ऊंची बन रही इमारतों के कार्य पर रोक लगा दी जाय। यदि रोक नहीं लगती है तो तीर्थ पुरोहित आंदोलन करेंगे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…