केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव हेतु बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान होंगे सम्पन्न एवं शनिवार 23 नवंबर 2024 को की जाएगी मतगणना।*

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान होंगे सम्पन्न एवं शनिवार 23 नवंबर 2024 को की जाएगी मतगणना।



(Tehelka uk / Rudraprayag)

रुद्रप्रयाग। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को  सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में 07 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संबंध में मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु  22 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी,  नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 घोषित की गई है। 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2024 घोषित की गई है। 


 अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि *केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव हेतु बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान संपन्न होंगे एवं शनिवार 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी।*


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते संपूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है  जो कि 25 नवंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें 7 पोलिंग बूथों पर मतदान तिथि से 2 दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा जबकि 166 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों  को मतदान से एक दिन पहले रवाना किया जाएगा। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र को 02 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 10 स्टैटिक सर्विलांस टीम 3 शिफ्ट में निगरानी रखेंगी । इसके साथ ही सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 8 फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है जबकि दो वीडियो टीम निरंतर क्षेत्र में मॉनिटरिंग करेंगी। उपचुनाव के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर एवं तीन सहायक रिटर्निग ऑफिसर की तैनाती भी की जा चुकी है।



अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 90540 मतदाता है जिसमें 44765 पुरुष एवं 45775 महिला मतदाता शामिल है। पूरी विधानसभा में 1092 दिव्यांग मतदाता हैं जबकि 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 641 है। विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 29 49 है। 


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा के लिए फॉर्म 12 का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है।



इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र, श्री के एस नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…