केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना कार्य हेतु तैनात किए मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना कार्य हेतु तैनात किए मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।  07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन 2024 की मतगणना को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में ईवीएम से मतगणना एवं पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतगणना हेतु तैनात किए गए 103 कार्मिकों को विकास खंड सभागार अगस्त्यमुनि में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतगणना का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। ईवीएम की मतगणना हेतु 17 मतगणना सुपरवाईजर, 18 मतगणना सहायक तथा 20 माइक्रो ऑब्जर्वर  इसके साथ ही पोस्टल बैलेट की मतगणना हेतु 12 मतगणना सुपरवाईजर, 24 मतगणना सहायक, 12 माइक्रो ऑब्जर्वर रिजर्व सहित तैनात किए गए हैं।

   इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने उपस्थित कार्मिकों से कहा कि उन्हें जो मतगणना हेतु प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है उस प्रशिक्षण को सभी कार्मिक गंभीरता से ग्रहण करें तथा किसी भी शंका एवं समस्या के लिए प्रशिक्षण के दौरान ही इसका समाधान कर लिया जाए ताकि मतगणना के समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या एवं परेशानी न होने पाए। उन्होंने सभी कार्मिकों से कहा कि ईवीएम की गणना से फाॅर्म 17ए एवं 17सी से ठीक तरह से मिलान कर लें तथा उपस्थित अभिकर्ताओं को भी ईवीएम पर पड़े वोटों को भी उन्हें ठीक ढंग से दिखा दें ताकि किसी भी अभिकर्ता को किसी भी प्रकार की कोई शंका या समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना को सभी कार्मिक संवेदनशीलता के साथ गणना करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई जल्दबाजी न की जाए।

   इस अवसर पर नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट राहुल चौबे ने भी पोस्टल बैलेट की मतगणना को सावधानीपूर्वक से करने को कहा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई जल्दबाजी न करें तथा सावधानीपूर्वक पोस्टल बैलेट मतों की गणना करें।

    इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, नोडल अधिकारी ईवीएम मीनल गुलाटी, माइक्रो आब्जर्वर दीपा बिष्ट सहित मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…