केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में तैनात किए गए जोनल, सेक्टर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को दिए दायित्वों का कुशलता के साथ निर्वहन करने के दिए निर्देश*

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में तैनात किए गए जोनल, सेक्टर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को दिए दायित्वों का कुशलता के साथ निर्वहन करने के दिए निर्देश


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने निर्वाचन कार्य में तैनात किए गए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रूप से संपादित करें तथा सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का आवश्यक निरीक्षण करते हुए विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत वनरेवल बूथों की स्थिति से तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए।

      निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात किए गए उड़नदस्ता, स्थैटिक निगरानी व वीडियो टीमों को अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब की किसी भी दशा में सप्लाई न की जाए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता मानक के अनुसार नकदी न हो इसकी गहन जांच पड़ताल की जाए।

       इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने सभी सेक्टर अधिकारियों से अपेक्षा की है कि क्षेत्र में वनरेवल बूथों की स्थिति से अवगत कराएं एवं किसी भी तरह से कहीं कानून का उलंघन किया गया है तो इस संबंध में भी आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए उचित कार्यवाही की जा सके।

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया एक संवेदनशील प्रक्रिया है। इस उप निर्वाचन को लोक सभा सामान्य निर्वाचन को कुशलता एवं निर्विघ्न रूप से जिस तरह से सभी ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया है उसी तरह से इस उप निर्वाचन में सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने को कहा है।

        बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी विमल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहित जोनल, सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…