खड़े वाहन में मिला है अज्ञात शव, पुलिस ने घटनास्थल को किया है सुरक्षित, जांच पड़ताल है जारी

खड़े वाहन में मिला है अज्ञात शव, पुलिस ने घटनास्थल को किया है सुरक्षित, जांच पड़ताल है जारी



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्थान नरकोटा के पास खड़े वाहन में मिला है अज्ञात शव, पुलिस ने घटनास्थल को किया है सुरक्षित, जांच पड़ताल है जारी

रुद्रप्रयाग।अवगत कराना है कि आज प्रातःकाल जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्थान नरकोटा के पास रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था मेघा कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया कि नरकोटा सड़क पर एक लाल रंग की बलेनो कार नम्बर डीएल 8 सीएयू 5651 में अज्ञात शव होने की सूचना पर कोतवाली रुद्रप्रयाग का पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। 

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर ने अवगत कराया है कि पुलिस को सूचना मिलने पर वे स्वयं तथा अधीनस्थ पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है, साथ ही नजदीकी जनपद पौड़ी के श्रीनगर से फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी है, तथा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन सहित आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी सहित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। 

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *