गुमशुदा महिला को जहर देकर मारने वाले अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा रहा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश।

गुमशुदा महिला को जहर देकर मारने वाले अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा रहा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश।



(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

दिनांक 20.11.2022 को थाना अगस्त्यमुनि पर उतर्सू निवासी एक परिवार द्वारा शिकायत की गयी थी कि उनके घर की एक बालिग महिला जो कि अपने घर से बिना बताए चले कहीं चले गयी है, शिकायत के आधार पर थाने पर गुमशुदगी क्रमांक 8/2022 धारा 365 भा0द0वि0 पंजीकृत की गयी। परिजनों द्वारा थाना अगस्त्यमुनि पुलिस को बताया गया कि उनके द्वारा सभी नाते रिश्तेदारी में उसकी तलाशी कर ली गयी है, कुछ रिश्तेदारी में फोन के माध्यम से पूछा गया, जब कहीं कुछ पता नहीं चला तब थाने आए हैं।

गुमशुदगी दर्ज करने के उपरान्त विवेचना महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण महिला उपनिरीक्षक के सुपुर्द की गई तथा घटनाक्रम के सम्बन्ध में तत्काल जनपद पुलिस के उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध को देखते हुए गुमशुदा महिला की तलाशी एवं बरामदगी हेतु सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गुमशुदा महिला की तलाश व बरामदगी हेतु नियुक्त की गई। महिला के मोबाइल सर्विलेंस व कॉल डिटेल के आधार पर महिला का एक व्यक्ति से लम्बी समयावधि से बातचीत होना पाया गया।

पुलिस द्वारा महिला की तलाश के साथ-साथ उक्त व्यक्ति की तलाशी भी प्रारम्भ की गयी। तलाश के दौरान उक्त व्यक्ति के मिलने पर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा शुरुआत में उक्त महिला के सम्बन्ध में अनभिज्ञता प्रकट की गई, पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसकी महिला से काफी समय से बातचीत होती थी। उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 15.11.2022 को वह महिला बिना उसे बताए उसके पास मयाली आ गई थी। उसके द्वारा उसे वापस जाने के लिए कहा गया परन्तु महिला द्वारा कहा गया कि अब वह अपना घर छोड़ कर उसके पास आ गयी है और अब वापस नहीं जायेगी। इस व्यक्ति द्वारा महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया।
किन्तु जब वह नहीं मानी तो वह उसे दिनांक 17.11.2022 को अपनी स्कूटी पर बिठाकर घनसाली से आगे टेकरी रोड़ पर लाया जहां पर उन दोनों के द्वारा जहर पीने की बात हुई। महिला द्वारा जहर पी लिया गया तथा जहर पीने के कारण कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। जब उसे पूर्ण रूप से महसूस हो गया कि उसकी मृत्यु हो गई है तो वह अपनी उसी स्कूटी से वापस मयाली आ गया और पूर्व की तरह ही अपने रोजमर्रा का काम करने लगा। उक्त व्यक्ति की निशानदेही पर गुमशुदा महिला का शव बरामद हो चुका है। बरामद शव की पहचान परिजनों द्वारा गुम हुई महिला के रूप में कर ली गयी है।
शव बरामद होने की सूचना सम्बन्धित थाना नई टिहरी को दी गई जिनके द्वारा मौके पर आकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा शव को मृत्यु के स्पष्ट कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय नई टिहरी भिजवाया गया। आज पोस्टमार्टम के उपरान्त उक्त महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रकरण  में संलिप्त उक्त व्यक्ति को दिनांक 20.11.2022 गिरफ्तार कर उक्त घटना का अनावरण पुलिस को सूचना मिलने के 24 घंटे के अन्दर कर लिया गया था। उक्त महिला की गुमशुदगी को धारा 302 भा0द0वि0 में तरमीम कर अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
आज थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*#अभियुक्त_का_विवरण*

चन्द्रमोहन पुत्र बीरबल निवासी डडोली, मयाली, विकास खण्ड जखोली जिला रुद्रप्रयाग। (उम्र 36 वर्ष)

*#मृतका_का_विवरण*

श्रीमती वन्दना देवी पत्नी महावीर निवासी उतर्सू, जनपद रुद्रप्रयाग (उम्र 33 वर्ष)

बताते चलें की अभियुक्त एवं गुमशुदा/मृतक महिला पृथक से शादी-शुदा हैं तथा इनका अपना-अपना भरा पूरा परिवार भी है, दोनो एक दूसरे के साथ विगत 05-06 वर्षों से सम्पर्क में थे। इस प्रकार का घटनाक्रम जिससे कि 02 परिवारों की खुशियां मातम में बदल गयी हैं, अपने आप में एक सबक भी है कि भरा पूरा परिवार होने के बावजूद भी ऐसी नौबत क्यों आन पड़ी कि दोनों परिवार के अन्य सदस्यों की खुशियों पर हाल फिलहाल ग्रहण लग गया है।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा को आंच आने के साथ-साथ आपके घर परिवार को भी दुःखों का सामना करना पड़े।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…