जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने चलाया सफाई कर्मियों के मोहल्ले में सफाई अभियान,पर्यावरण मित्रों को कृतज्ञता के साथ शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा

*जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने चलाया सफाई कर्मियों के मोहल्ले में सफाई अभियान,पर्यावरण मित्रों को कृतज्ञता के साथ शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा*


(Tehelka uk , Rudraprayag)

रुद्रप्रयाग।जिले में स्वभाव-स्वच्छता-संस्कार पखवाड़ा पर्यावरण मित्रों को कृतज्ञता से साथ शुरू हुआ। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार बाल्मिकी बस्ती में स्वयं सफाई करने उतरे। वहीं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी तलवार और फावड़ा लेकर बस्ती की सफाई की। इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से बस्ती की महिलाओं को 06 महीने की सेनेट्री पैड किट, टी शर्ट एवं टोपियां भी वितरित की गई।

   

   जनपद रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अगुवाई में स्वभाव-स्वच्छता-संस्कार पखवाड़े का अनोखे अंदाज में आगाज हुआ। डीएम ने अधिकारियों के साथ पर्यावरण मित्रों की बस्ती में किया सफाई कार्य किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर पूरी बस्ती में सफाई अभियान चलाया। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्लास्टिक की बोतलें, सिंगल यूज प्लास्टिक सहित घास एवं खड़पतवार की सफाई कर पर्यावरण मित्रों को धन्यवाद दिया। अधिकारियों को अपने बीच सफाई करता देख बाल्मिकी बस्ती के लोगों में अलग उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि शायद यह पहली बार होगा जब कोई जिलाधिकारी उनके बीच पहुंचकर उनकी बस्ती में सफाई कर रहा है। 

     जिलाधिकारी ने अभियान के साथ ही बस्ती का निरीक्षण कर लोगों से वहां की समस्याएं भी सुनी। बस्ती निवासियों ने बिजली, पेयजय, मंदिर एवं पार्क का सौंदर्यीकरण सहित अन्य मांग एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने एसडीएम रुद्रप्रयाग को बस्ती में जर्जर हालत में पड़े पार्क का सौंदर्यीकरण एवं लाइटिंग करने के निर्देश दिए। वहीं बस्ती के अंदर बने फुटपाथ की मरम्मत, नालियों की मरम्मत एवं पेयजल लाइन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाल्मिकी  मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने, लाइटिंग कर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी दिए। वहीं सामुदायिक शौचालय की मरम्मत करने एवं अनिवार्य स्थानों पर बिजली के पोल्स लगाने के निर्देश भी संबधित विभागों को दिए। समाज कल्याण विभाग को बस्ती में कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने को भी कहा।


     अभियान में वार्ड नंबर 05 के सभाषद संतोष रावत, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल गुसाईं, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग सुशील कुरील सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बाल्मिकी बस्ती के सभी लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…