पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया थाना ऊखीमठ का वार्षिक निरीक्षण,दिए कई निर्देश।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया थाना ऊखीमठ का वार्षिक निरीक्षण,दिए कई निर्देश।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने थाना ऊखीमठ का वार्षिक निरीक्षण किया।

थाने पर लगी सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार करने के उपरान्त थाना परिसर, थाना कार्यालय, सी0सी0टी0एन0एस0 कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय एवं थाने की बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां थाना परिसर की साफ-सफाई सही पायी गयी। थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति का निरीक्षण कर पुलिस लाइन जी0पी0 लिस्ट के अनुरूप प्राप्ति तिथि का अंकन किये जाने के निर्देश दिये गये। कण्डम (खराब हो चुकी) सामग्री की सूची तैयार कर पुलिस लाइन भिजवाये जाने व इनके स्थान पर नई सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। थाने को आवंटित शस्त्रों का रख-रखाव एवं साफ-सफाई सही पायी गयी। उपस्थित कार्मिकों से शस्त्रों की हैण्डलिंग करायी गयी। शस्त्रों की अच्छी हैंडलिंग करने पर उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह, मुख्य आरक्षी मुकेश नेगी, महिला आरक्षी ललिता को नगद पारितोषिक दिया गया।

आपदा प्रबन्धन उपकरणों का निरीक्षण कर इनके उपयोग की जानकारी हरेक कार्मिकों को होने के निर्देश देते हुए एसडीआरएफ के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के निर्देश दिए गए।

थाने के सभी रिकॉर्ड्स एवं रजिस्टरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों व उसके बैकअप की जानकारी लेकर सीसीटीवी का रख-रखाव किये जाने के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण अवसर पर उपस्थित कार्मिकों द्वारा बताया गया कि यहां पर कनेक्टिविटी की समस्या नहीं है व अधिकांश कार्य आनलाइन किये जा रहे हैं।

थाना कार्यालय सहित थाने में नियुक्ति के दौरान अच्छा कार्य करने पर उपनिरीक्षक पूजा रावत, मुख्य आरक्षी प्रकाश, आरक्षी पंकज आर्य, महिला आरक्षी ललिता व महिला आरक्षी लीना को नगद पारितोषिक दिया गया।

निरीक्षण के उपरान्त थाने के सभी कार्मिकों का सम्मेलन लिया गया, उनसे समस्यायें पूछी गयीं किसी भी कार्मिक द्वारा कोई भी समस्या नहीं रखी गयी। 

थाने पर उपस्थित सभी विवेचकों के स्तर पर लम्बित विवेचनाओं की विवेचकवार समीक्षा कर लम्बित विवेचनाओं का समय से गुणदोष के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिये गये। 

थाना ऊखीमठ के वार्षिक निरीक्षण अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, 

थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक श्री सुबोध कुमार ममगाई, चौकी प्रभारी चोपता सतीश चन्द्र शाह, उपनिरीक्षक पूजा रावत, उपनिरीक्षक यातायात कमल कुमार, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित थाने का स्टाफ उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…