पुलिस महानिरीक्षक,अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराण्ड निलेश आनन्द भरणे पहुंचे श्री केदारनाथ धाम।

पुलिस महानिरीक्षक,अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराण्ड निलेश आनन्द भरणे पहुंचे श्री केदारनाथ धाम।



(Tehelka uk न्यूज)

जनपद मुख्यालय से लेकर गौरीकुण्ड तक की पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही गौरीकुण्ड से श्री केदारनाथ धाम तक पैदल पहुंचकर लिया गया मन्दिर सुरक्षा, यात्रा प्रबन्धन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा।

प्रभावी यातायात व्यवस्था सहित आगामी केदारनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही यात्रा के कुशल संचालन हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

रुद्रप्रयाग।पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड निलेश आनन्द भरणे जनपद में होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के प्रबन्धन एवं जायजा लेने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग स्थित श्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। श्री केदारनाथ धाम में उनके द्वारा आगामी यात्रा काल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा मन्दिर दर्शन हेतु पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की प्रभावी सुरक्षा, मन्दिर दर्शन हेतु लाइन प्रबन्धन, भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वर्तमान में मन्दिर सुरक्षा हेतु नियुक्त आई.टी.बी.पी. जवानों से संवाद स्थापित किया गया। श्री केदारनाथ धाम पहुंचने से पूर्व उन्होंने जनपद मुख्यालय से लेकर गौरीकुण्ड तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग स्थलों, हॉल्टिंग प्वाइंट्स, यातायात प्रबंधन तथा यात्रा ड्यूटी हेतु नियुक्त होने वाले पुलिस बल के ठहरने, भोजन व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी। गौरीकुण्ड से पैदल चलकर पैदल यात्रा पड़ावों जंगलचट्टी, भीमबली, लिंचोली व केदारनाथ बेसकैम्प पर पुलिस बल हेतु उपलब्ध आवासीय एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद पुलिस के स्तर से की गयी तैयारियों की जानकारी दी गयी। पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय द्वारा रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक सभी स्थानों पर वर्तमान समय में नियुक्त पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित करते हुए यात्रा काल में सही ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर स्थान केदारनाथ में चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कण्डारी, स्थान सोनप्रयाग में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सहित सम्बन्धित स्थलों पर थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…