प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खीचना पड़ा भारी, BKTC ने की कार्यवाही।

प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खीचना पड़ा भारी, BKTC ने की कार्यवाही। 



(Tehelka uk. rudraprayag)

केदारनाथ।प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खींचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सख्त रूख दिखाया है। शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर केदारनाथ गर्भगृह की एक फोटो वायरल होने पर बीकेटीसी ने मंदिर में लगे CCTV कैमरों की गहनता से जांच की और फोटो खींचने वाले व्यक्ति को खोज निकाला। बीकेटीसी की कार्रवाई से घबरा कर इंदौर निवासी उक्त तीर्थयात्री ने लिखित रूप से क्षमा याचना की है। अपने इस कृत्य के एवज में उक्त तीर्थयात्री ने बीकेटीसी के कोष में ग्यारह हजार रुपए की विशेष दान की पर्ची कटवाई। अपने माफीनामे में उक्त तीर्थयात्री ने कहा है कि जब प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू गर्भगृह में पहुंचे। तब वह भी गर्भगृह में उपस्थित था। भावावेश में आकर उसने गर्भगृह में शिवलिंग के साथ बापू की फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उक्त तीर्थयात्री ने यह भी कहा है कि गर्भगृह में तैनात कतिपय कर्मचारियों द्वारा फोटो नहीं खींचने को लेकर निर्देश भी दिए जा रहे थे, किंतु भावनाओं में बहकर उसने चुपके से फोटो खींच ली। 

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *