भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने ऊखीमठ से किया भव्य प्रस्थान,2 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने ऊखीमठ से किया भव्य प्रस्थान,2 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग /केदारनाथ।श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल-विग्रह डोली आज ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना और सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धापूर्वक प्रस्थान कर गई। डोली प्रस्थान के अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और चारों ओर ‘‘जय केदारनाथ‘‘ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

डोली आज अपने प्रथम पड़ाव, श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात् 29 अप्रैल को प्रातः डोली गुप्तकाशी से प्रस्थान कर फाटा पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा। 30 अप्रैल को फाटा से आगे बढ़कर डोली श्री गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी और वहीं विश्राम करेगी। 1 मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपराह्न में श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। 2 मई को प्रातः 7ः00 बजे, वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु विधि पूर्वक खोले जाएंगे।

इस अवसर पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने बाबा केदार की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद प्रदान करने की मनोकामना मांगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी रिकॉर्ड तीर्थयात्री बाबा का आशीर्वाद लेने धाम पहुंचेंगे। कहा कि यात्रा को लेकर सरकार व प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

   श्री बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल ने कहा कि यात्रा को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः डोली गुप्तकाशी से प्रस्थान कर फाटा पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा। 30 अप्रैल को फाटा से आगे बढ़कर डोली श्री गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी और वहीं विश्राम करेगी। 1 मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपराह्न में श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। 2 मई को श्री केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केदारपुरी के रक्षक भुकुंट भैरव की रविवार को देय सायं पूजा की गई थी।

   इस अवसर पर श्री केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेश्वर लिंग, वरिष्ठ पुजारी शिवशंकर लिंग सहित बीकेटीसी के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या श्रद्धालू मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *