मंदाकिनी घाटी के प्रख्यात समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल की 25वीं पुण्यतिथि पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में हुआ आयोजन।

मंदाकिनी घाटी के प्रख्यात समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल की 25वीं  पुण्यतिथि पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में हुआ आयोजन।



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

मंदाकिनी घाटी के प्रख्यात समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल की 25वीं  पुण्यतिथि पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में आयोजित समारोह में संस्कृति, साहित्य, रंगमंच और समाजसेव के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पाण्डवाज ग्रुप के संस्थापक प्रेम मोहन डोभाल को मंदाकिनी सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में लगी स्व0 हरिदत्त बेंजवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, प्रधानाचार्य अउराइका हरेन्द्र बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने कहा कि ऐसे महापुरूषों के कार्यों से प्रेरणा लेकर हमें समाज में उदाहरण बनना होगा। तभी हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा ने कहा कि समाज सेवा में रत रहने वाले ऐसे विरले महापुरूष की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करना और उनके पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य चंद्रशेखर बेंजवाल ने समाजसेवी हरिदत्त बेंजवाल के साथ बिताये क्षणों को याद करते हुए उन्हें मन्दाकिनी घाटी का विकास पुरूष बताया। मन्दाकिनी सम्मान से सम्मानित होने पर रंगकर्मी प्रेम मोहन डोभाल ने कहा कि सम्मान मिलने से उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने रंगमंच के क्षेत्र में अपनी यात्रा का विस्तार से वर्णन करते हुए छात्र छात्राआंे को नाट्य शास्त्र एवं रंगमंच की बारीकियों से अवगत कराया। कहा कि सफलता के लिए कढ़ा अनुशासन एवं दृढ़ निश्चय के साथ समर्पण की भावना होना आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजक हरिदत्त बेंजवाल स्मृति समिति के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज सेवी हरिदत्त बेंजवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में अगस्त्यमुनि को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने न केवल इसके लिए संघर्ष किया बल्कि अपनी जमीन को दान कर संस्थानों को खोलने के रास्ते भी दिखाये। उन्हीं का संघर्ष आज रंग ला रहा है तथा अगस्त्यमुनि शिक्षा के बड़े केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। काय्रक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि ऐसे महान समाजसेवी के नाम से स्थापित विद्यालय में कार्य करना उनके लिए गौरव की बात है। उनका प्रयास है कि सभी के सहयोग से यह विद्यालय नाम के अनुरूप उत्कृष्ट बन सके। इस अवसर पर इण्टर मीडिएट परिषदीय परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 22वां स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के छात्र मोहित भट्ट, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत छात्र वृति पाने वाले दो छात्रों नितिन तथा सागर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुन्दर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक धीरसिंह नेगी ने किया। कार्यक्रम में स्व0 हरिदत्त बेंजवाले के पुत्र हर्षवर्धन बेंजवाल, पुत्रवधू देवकी देवी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बृजभूषण वशिष्ठ, कुंवर सजवाण, लवकुश भट्ट, पूर्व प्रधान कुंवर लाल आर्य, बलबीर लाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, गिरीश बेंजवाल, कालिका काण्डपाल, दीपक बेंजवाल, विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाऐं, कर्मचारी एवं छात्र छात्रायें मौजूद रहे। 

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…