महाशिवरात्रि पर्व पर पंच केदार गद्दी स्थल उखीमठ में भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि हुई तय।

महाशिवरात्रि पर्व पर पंच केदार गद्दी स्थल उखीमठ में भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि हुई तय।



(डेस्क तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।। महाशिवरात्रि पर्व पर पंच केदार गद्दी स्थल उखीमठ में भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय कर दी गई है । वैदिक परंपराओं व पंचांग पूजा के पश्चात भगवान की कपाट खोलने की तिथि 6 मई को प्रातः 6 बज कर 25 मिनट पर तय की गई है। 1 मई को भैरव पूजा के पश्चात 2 मई को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्साह डोली केदारधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

वीओ। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ सैकड़ों शिव भक्तों के बीच बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष कर्मचारी स्थानीय विधायक हक हकूक धारी वेदपाटी व रावल महाराज के दिशा निर्देशन में आज पंचांग पूजा संपन्न हुई पूजा के पश्चात केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग महाराज ने भगवान के ग्रीष्म काल में कपाट खोलने की तिथियां तय की गई।1 मई को भगवान के क्षेत्रपाल भैरवनाथ की ओमकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बृहद पूजा संपन्न होगी व इसी दिन भैरवनाथ केदार पुरी के लिए रवाना होंगे 2 मई को भगवान की चल विग्रह डोली उखीमठ मंदिर से चलते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी रात्रि विश्राम के पश्चात डोली 3 मई को फाटा रात्रि विश्राम करेगी 4 मई को डोली रात्रि विश्राम के लिए गौरा माई मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी वह 5 मई को भगवान की चल विग्रह डोली केदार पूरी पहुंचेगी यहां रात्रि विश्राम के पश्चात 5 मई को प्रातः 6:25 पर विधि विधान के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्म काल में आम भक्तों के दर्शनार्थ अगले 6 माह के लिए खोल दिए जाएंगे महाशिवरात्रि पर्व पर आज ओमकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग महाराज केदारनाथ के विधायक मनोज रावत बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ ही स्थानीय हक हकूक धारी व भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रॉली स्थल की दीवार से नीचे नदी में गिरा युवक ,SDRF ने दुर्गम मार्ग से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया..

    रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर यात्रा मार्ग स्थित बनतोली में ट्रॉली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के बीच एक युवक ट्रॉली में सवार होने से पहले सुरक्षा दीवार के किनारे से फिसलकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *