मानसूनी बारिश का समय चल रहा है ऐसे में देखभाल कर ही सफर करें: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग

मानसूनी बारिश का समय चल रहा है ऐसे में देखभाल कर ही सफर करें: पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

माह जून का महीना चल रहा हो और उत्तरी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के जनपद रुद्रप्रयाग में मानसूनी बारिश न हो रही हो ऐसा सम्भव नहीं है। वर्तमान समय में न जाने कब और किस समय बारिश हो जाये कह नहीं सकते। यही आजकल हो रहा है। रातभर हुई बारिश के कारण जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत आज 02 घटनायें घटित हुई हैं-



1 सीतापुर पार्किंग एक्जिट के नजदीक ही एक हिमगिरि बस संख्या UK 15 PA 0117 के अग्रभाग यानि चालक की तरफ वाले हिस्से पर अचानक से ऊपर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर एवं चट्टानी टुकड़े गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गयी है। गनीमत ये रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं थे। बस चालक श्री सुभाष टिहरी के निवासी हैं। मौके पर पुलिस द्वारा पहुंचकर सड़क पर गिरे पत्थरों को हटवाकर यातायात सामान्य करवा दिया गया है। बस को क्रेन एवं अन्य साधनों के माध्यम से पीछे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। 



2 काकड़ागाड़ से करीब 300 मी0 कुण्ड की ओर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की वजह से सोनप्रयाग को जा रही बस संख्या UK 13 PA 0639 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें ड्राइवर के सामने वाले शीशे से बस के अंदर आये पत्थर से 2 लोग आकाश मलिक पुत्र महेश मलिक निवासी सिटी झांसी उत्तर प्रदेश (उम्र 26 वर्ष) व अमर सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गढ़ी मनियावाला तहसील धामपुर जिला बिजनौर (उम्र 28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सरकारी अस्पताल अगस्त्यमुनि के लिए रवाना किया गया। इस वाहन के चालक द्वारा श्री अनिल प्रसाद निवासी पुनाड़ रुद्रप्रयाग द्वारा मौके पर ही जब कि पहाड़ी से और पत्थर भी गिर रहे थे और यह घटना भी उनके आंखों के सामने ही घट चुकी थी के बावजूद भी सूझबूझ एवं जीवटता का परिचय देते हुए कुछ पलों के भीतर ही बस को तुरन्त बैक गियर में लेकर पीछे सुरक्षित स्थान पर लाकर रोका गया। इस मध्य बस में बैठे अन्य यात्रियों की भी चीख पुकार मचना भी स्वाभाविक ही था, सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा यातायात सुचारु कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *