रुद्रप्रयाग के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति।

रुद्रप्रयाग के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति।

विधायक भरत चौधरी ने जताया सरकार का आभार। 20 करोड 44 लाख की लागत से होगा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण।



(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग जनपद के कोठगी में लम्बे समय से नर्सिंग कॉलेज के स्वीकृति के लिए प्रयास किये जा रहे थे। सरकार की और  20 करोड 44 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए प्रदान की गई है। नर्सिग  कॉलेज के निर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान होने पर विधायक भरत चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एंव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का समस्त जनपदवासियों की और आभार व्यक्त किया। साथ ही जनता को बधाई दी। 



उन्होने कहा की लम्बे समय उनके द्वारा कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के स्वीकृति के प्रयास किये जा रहे थे। अब जा उसमें सफलता मिली है। उन्होने कहा की यह उनके कार्यकाल में रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बडी उपलब्धि है। नर्सिंग कॉलेज के निर्माण से रुद्रप्रयाग बच्चों को फायदा मिलेगा। साथ ही जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होगी। वही कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए 20 करोड 44 लाख की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसका वहन भारत सरकार से विशेष आयोजनागत सहायता (एस.सी.पी) के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से (90:10) के अनुपात में किया जायेगा।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *