*रुद्रप्रयाग जिले के सड़क मार्गों की स्थिति का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ले रहे हैं जायजा*

*रुद्रप्रयाग जिले के सड़क मार्गों की स्थिति का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा*


Tehelka uk न्यूज

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग में निरन्तर हो रही बारिश के चलते जनपद के कतिपय भूस्खलन जोन के सक्रिय हो जाने के दृष्टिगत आम जनमानस व जनपद में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मानसूनी सीजन में की जाने वाली कार्यवाही की कार्ययोजना को लागू किये जाने हेतु अधीनस्थों सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किये गये हैं।  

मानसून अवधि शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व आपदा प्रबन्धन सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं से सम्बन्धित विभागों के स्तर से केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग सहित जनपद के सभी संवेदनशील एवं भू-स्खलन सम्भावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण पहले से ही कर लिया गया था। प्रशासन के स्तर से पूर्व में ही मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग बन्द होने की स्थिति में इन मार्गों को यातायात हेतु पुनः सुचारू करने के लिए विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी मशीनों व अन्य आवश्यक मशीने भी विभिन्न स्थानों में तैनात की गयी हैं। बताते चलें कि जनपद से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के अर्न्तगत सिरोबगड़, भटवाड़ीसैण, सौड़ी, काकड़ागाड़, डोलिया देवी, तरसाली, मुनकटिया इत्यादि भूस्खलन सम्भावित क्षेत्र हैं। इनके अतिरिक्त सम्पूर्ण केदारनाथ धाम यात्रा का पैदल मार्ग भी बरसात के दिनों में काफी संवेदनशील हो जाता है। पुलिस के स्तर से जनपद के सभी थाना चौकियों में नियुक्त पुलिस बल को आपदा प्रबन्धन उपकरणों के साथ तैयारी की दशा में रखा गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में एसडीआरएफ, अग्निशमन इकाई, जल पुलिस व स्थानीय जिला प्रशासन के स्तर से डीडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है। पुलिस व प्रशासन के स्तर से पूर्व में ही जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नम्बर जारी किये गये हैं। पुलिस के स्तर से डायल 112 के साथ ही पुलिस कन्ट्रोल रूम का नम्बर 7579257572 जारी किया गया है। वहीं प्रशासन के स्तर से जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में 01364-233727, 9558757335, 8218326386 सहित तहसील स्तर पर क्रमशः तहसील रुद्रप्रयाग 8394870506, तहसील जखोली 7409864459 तहसील उखीमठ 8273049249, तहसील बसु केदार 8859122192 नम्बर जारी किये गये हैं। 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के स्तर से प्रतिदिवस कन्ट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सड़कों व यातायात की स्थिति पर नजर रखी जाती रही है। 

आज लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ0 सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने भौतिक रूप से जनपद के केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 (रुद्रप्रयाग से गौरीकुण्ड) का निरीक्षण कर सड़क मार्ग को दुरूस्त रखे जाने हेतु लगे विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जेसीबी ऑपरेटरों व सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सभी को निर्देशित किया गया कि वे स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षात्मक उपकरणों हेलमेट, ग्लब्ज, बरसाती व अन्य जरूरी सामग्री से लैस होकर अपने कर्तव्य निर्वहन करेंगे व इस बात का भी ध्यान अवश्य रखा जाये कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान कहीं भूस्खलन होने या चट्टान खिसकने का खतरा तो नहीं है। लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिस चौकी फाटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित डोलिया देवी नामक स्थान पर बाधित हुए मार्ग को बारिश रुकने पर खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। इस स्थल पर मार्ग के खुलने एवं बाधित होने की ऑंख मिचौली बनी हुई है।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…