रुद्रप्रयाग पुलिस एक्शन मुड़ में,,नोपार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही,27 वाहनों का हुआ चालान।

रुद्रप्रयाग पुलिस एक्शन मुड़ में,,नोपार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही,27 वाहनों का हुआ चालान।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस आजकल चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू ओर सुव्यवस्थित बनाने में जुटी है। ताकि यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुगमता से पूरी हो। आपको बताते चलें कि रुद्रप्रयाग जनपद  श्री केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम सहित अन्य तीर्थ स्थलों व पर्यटक स्थलों का प्रमुख पड़ाव है, यहाँ पर यातायात का बड़ा दबाव भी प्रशासन औऱ स्थानीय लोगों को झेलना पड़ता है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चार धाम यात्रा के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए सघन  अभियान चलाया जा रहा है। गुलाबराय से लेकर रुद्रप्रयाग बाजार,जवाड़ी बाईपास तक अनियंत्रित तरीके से खड़े वाहनों, दुपहिया वाहनों को हटाते हुए  चालानी कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज नेगी ने बताया कि सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को क्रेन से खिंचवाकर चौकी जवाड़ी में सुरक्षित खड़ा करवाया गया। जबकि 27 वाहनों के मोबाइल ऐप के माध्यम से नो-पार्किंग जोन के चालान भी काटे गए हैं, साथ ही स्थानीय नागरिकों वाहन स्वामियों होटल संचालकों को हिदायत दी गई कि वह अपने दोपहिया चौपहिया  वाहन सड़क पर बेतरतीब रूप से खड़े ना करें किसी सुरक्षित स्थान या पार्किंग में लगायें। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, ऐसे में रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार पर यातायात का बड़ा दबाव रहता है,कई बार अनियमित तरीके से सड़कों पर वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति बन जाती है, पुलिस लगातार स्थानीय लोगों के सहयोग से केदारनाथ धाम यात्रा को सफल बनाने का प्रयास कर रही हैं, ताकि देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालु यहाँ से सुखद अनुभव लेकर जाएं।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *