शिक्षकों – प्रशिक्षकों के साप्ताहिक एफएलएन प्रशिक्षण का समापन।

शिक्षकों – प्रशिक्षकों के साप्ताहिक  एफएलएन 

प्रशिक्षण का समापन।



{Tehelka uk}

ऊखीमठ/ रूद्रप्रयाग 3 अक्टूबर। निपुण भारत अभियान के तहत 6 दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्युमरेसी) का समापन बी आर सी कार्यालय  मे सम्पन्न हुआ ।भारत मिशन के इस बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक प्रशिक्षण से  कुल 160 प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा डाइट से दक्ष सन्दर्भ दाताओं के माध्यम से  बी आर सी ऊखीमठ तथा राजकीय इंटर कालेज  गुप्तकाशी में प्रशिक्षण दिया गया ।



गणित एवं हिन्दी विषयों के अध्ययन  को  आसान बनाने के उद्देश्य से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में लागू किया गया है! खण्ड शिक्षा अधिकारी  अतुल सेमवाल के निर्देशन में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम में उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा  मेहरबान सिंह बिष्ट व एससीईआरटी रवि दर्शन तोपाल  द्वारा प्रशिक्षण के बारे में दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।

डाइट रतूडा से प्रभारी प्राचार्य हरिबल्लभ डिमरी , डा गुरू प्रसाद सती व  नरेंद्र सिंह बिष्ट  द्वारा एफ एल एन के बारे में जानकारी दी गयी । समग्र शिक्षा रूद्रप्रयाग से जिला समन्वयक आशुतोष गौड़ व प्रेरणा रतूडी द्वारा निपुण भारत अभियान के बारे में जानकारी दी गई । 15 मुख्य सन्दर्भ दाताओं द्वारा  तीन चरणों में  प्रशिक्षण दिया गया रणवीर सिंह नेगी ,राकेश सेमवाल, प्रकाश कोरखीयाल, अशोक सिंह सुन्दर लाल सुभाष राहुल सजवाण, सुमन चन्द्र, शालिनी बर्मा   ।

नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र थपलियाल , प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह नेगी, देवानन्द गैरोला, संजय बर्त्वाल आदि   प्रशिक्षण मे उपस्थित रहें  ।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *