श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी,पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग व पुलिस अधीक्षक चमोली रहे मौजूद।

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी,पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग व पुलिस अधीक्षक चमोली रहे मौजूद।


(Tehelka uk न्यूज)

श्री केदारनाथ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी  आज भगवान श्री  केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की तथा तीर्थ पुरोहितों सहित मंदिर समिति ने हैलीपेड पर  पंकज मोदी का स्वागत किया। 

इसके पश्चात पंकज मोदी सीधे श्री केदारनाथ मंदिर पहुंचे भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की।

उन्होंने जनकल्याण की कामना की तथा देश की खुशहाली हेतु आशीर्वाद मांगा।


इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर समिति की ओर से श्री पंकज मोदी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र, विभूति, रूद्राक्ष माला,  भेंट की।


इस अवसर पर पंकज मोदी ने कहा कि वह विगत दो दशक से श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम दर्शन हेतु पहुंचते रहे है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय श्री हेतु श्री पंकज मोदी ने 2014-15 में विशेष पूजा-अर्चना अनुष्ठान संपन्न करवाया था। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी की जीत राष्ट्र की जीत है।


वहीं श्री केदारनाथ यात्रा ने फिर से गति पकड़ी है प्रतिदिन  औसतन 10 हजार से अधिक की संख्या में तीर्थयात्री श्री केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे है अभी तक श्री केदारनाथ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या साढ़े बारह लाख पार हो गयी है इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम में  दस लाख पचपन हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह 23 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ -केदारनाथ के दर्शन कर लिए है।


यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच आज बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे  ने श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा   एवं मंदिर व्यवस्था का संयुक्त रूप से जायजा भी लिया तथा सुरक्षा में तैनात जवानों मंदिर  कर्मियों से बातचीत की।


इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, श्री केदारनाथ दर्शन को पहुंचे पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार  एवं रिलायंस इनर्जी  के एचआर हेड बुद्ध  सागर सहित धर्माचार्य ओंकार शुक्ला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…