सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर ऊखीमठ उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में सघन चकिंग अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर ऊखीमठ उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में सघन चकिंग अभियान।



(तहलका यूके न्यूज/रुद्रप्रयाग)

ऊखीमठ।राज्य सरकार के दिशा-निर्देशन में जनपद के होटल एवं रेस्तरां में *सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर सघन अभियान* मंगलवार को भी जारी रहा।              

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सभी तहसीलों के अंतर्गत उप जिलाधिकारियों की अगुवाई में अभियान के तहत अनियमितताएं पाए जाने पर चालान किए जाने के साथ ही नोटिस भी जारी किए गए। ऊखीमठ में उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में चोपता-तुंगनाथ मार्ग, देवरियाताल समेत केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी सघन अभियान जारी रहा। उन्होंने बताया कि होटल रेस्तरां एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा, खाद्य सुरक्षा, अवैध निर्माण समेत सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा कुल 28 चालान करते हुए 26 हजार पांच सौ रुपए एवं पुलिस की टीम द्वारा 28 करते हुए 4 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया। होटल एवं रेस्तरां में निरीक्षण के दौरान 12 घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही उन्हें नोटिस भी जारी किए गए। उन्होंने बताया कि संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन का फैसला, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित।

    रुद्रप्रयाग, 6अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर रुद्रप्रयाग जनपद में 6 अगस्त को कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तीव्र वर्षा…

    मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रॉली स्थल की दीवार से नीचे नदी में गिरा युवक ,SDRF ने दुर्गम मार्ग से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया..

    रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर यात्रा मार्ग स्थित बनतोली में ट्रॉली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के बीच एक युवक ट्रॉली में सवार होने से पहले सुरक्षा दीवार के किनारे से फिसलकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *