11 फरवरी से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे राज्य सूचना आयुक्त अर्जुन सिंह

11 फरवरी से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे राज्य सूचना आयुक्त अर्जुन सिंह



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त (सूचना आयोग देहरादून) श्री अर्जुन सिंह दिनांक 11 फरवरी से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यालयों का निरीक्षण भी करेंगे। 

     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त दिनांक 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे ओली से प्रस्थान कर सायं 6 बजे ऊखीमठ पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम जीएमवीएन के निरीक्षण भवन में करेंगे। अगले दिन (12 फरवरी को) प्रातः 9 बजे ऊखीमठ से प्रस्थान कर 10:30 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। इसके पश्चात् 11 बजे सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के क्रियान्वयन के संबंध में स्थानीय कार्यालयों समाज कल्याण, जल संस्थान, पेयजल निगम आदि का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। 

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    7 अगस्त को रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश।

    रुद्रप्रयाग । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *