14 नवंबर को कोठगी नर्सिंग का शिलान्यास-भूमि पूजन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी।

 14 नवंबर को कोठगी नर्सिंग का शिलान्यास-भूमि पूजन करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी।


(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

विधायक भरत सिंह चौधरी ने लिया कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण स्थल में तैयारियों का जायजा।

विगत लंबे समय से अगस्तमुनि विकासखंड के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज की निर्माण की मांग की जा रही थी। जो अब पूरी होती हुई धरातल पर दिख रही है। स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने बताया की 14 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत कोठगी में नर्सिंग कॉलेज के शिलान्यास/भूमि पूजन करेंगे। और विधिवत नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वो पिछले कार्यकाल से ही नर्सिंग कॉलेज के लिए लगातार प्रयासरत थे। सरकार ने विगत 3 माह पूर्व ही कॉलेज निर्माण के लिए 18 करोड़ की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी। जिसके लिए ब्रीडकुल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। विधायक भरत सिंह चौधरी स्वयं कोठगी में जाकर नर्सिंग कॉलेज के शिलान्यास/भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए एक बड़ी सौगत है। नर्सिंग कॉलेज के बनने से जनपद के बच्चों को नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ मे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होगी।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *